Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कोच्चि जहाज दुर्घटना: समुंदर में डूबने के बाद कई तटों पर फैला जहरीला रसायन, लोगों से की गई अपील

    कोच्चि जहाज दुर्घटना: समुंदर में डूबने के बाद कई तटों पर फैला जहरीला रसायन, लोगों से की गई अपील

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 26, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    केरल: केरल के समुद्री तट पर लाइबेरियाई मालवाहक जहाज के डूबने के बाद उसमें रखे कंटेनर बहकर तट पर आने लगे हैं और जहाज से हो रहे तेल रिसाव के कारण राज्य के तटीय क्षेत्र में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया है।

    पुलिस ने बताया कि दक्षिणी कोल्लम और तटीय अलाप्पुझा जिलों के तटों पर कुछ कंटेनर पाए गए हैं। तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों और मछुआरों से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए एक परामर्श जारी किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अब तक नौ कंटेनर बहकर तट पर आ चुके हैं।

    दिवंगत सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा हटाए जाने का मामला, अमित जोगी ने जाहिर की नाराजगी, अनशन की दी चेतावनी

    भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के अनुसार, रविवार की सुबह मालवाहक जहाज पलट गया और समुद्र में डूब गया, जिससे काफी मात्रा में तेल रिसाव हो गया। डूबे हुए जहाज के टैंकों में 84.44 मीट्रिक टन डीजल और 367.1 मीट्रिक टन ‘फर्नेस ऑयल’ था। कुछ कंटेनर में कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक पदार्थ रखे हुए थे, जो समुद्री जल के साथ प्रतिक्रिया करके अत्यधिक ज्वलनशील एसिटिलीन गैस उत्सर्जित करता है। इस खतरनाक पदार्थ की वजह से प्राधिकारियों के लिए परेशानी बढ़ गई है।

      ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, PAK के लिए जासूसी करने का है आरोप   

    बयान में कहा गया है, ‘‘जहाज से ईंधन भी लीक हो गया है। कल रात से आज सुबह तक नौ कंटेनर बहकर तट पर आ गए हैं, जिसमें से चार कंटेनर शक्तिकुलंगरा बंदरगाह के पास, तीन चावरा के पास, एक चेरियाझीकल (कोल्लम जिला) में और एक अलाप्पुझा के थ्रीकुन्नापुझा में पाया गया। तटरक्षक बल दो जहाजों का उपयोग करके तेल रिसाव को रोकने के उपाय कर रहा है।’’

     तेल रिसाव को बेअसर करने के मकसद से डोर्नियर विमान का इस्तेमाल कर ‘डिस्पर्सेंट’ पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। इसमें कहा गया है, ‘‘यह घटना ‘टियर 2’ श्रेणी की आपदा के अंतर्गत आती है, इसलिए राष्ट्रीय बलों, सुविधाओं और संसाधनों का उपयोग करके रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।’’ बयान में आगे कहा गया है कि अलप्पुझा, कोल्लम, एर्नाकुलम और तिरुवनंतपुरम जिलों के तटों पर कंटेनर के बहकर आने की अधिक संभावना है।

    प्राधिकारियों ने लोगों और मछुआरों को चेतावनी दी है कि वे तट पर पाई जाने वाली किसी भी असामान्य वस्तु या कंटेनर को न छुएं। ऐसी वस्तुओं के करीब भी ना जाएं। उन्हें सलाह दी गई है कि वे कम से कम 200 मीटर की दूरी बनाए रखें और 112 पर फोन करके ऐसी किसी भी वस्तु या कंटेनर की सूचना दें।

    हालांकि मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने के लिए मौसम संबंधी परामर्श जारी है, लेकिन जहाज के मलबे वाली जगह से 20 समुद्री मील के भीतर मछली पकड़ना सख्त वर्जित है।

    रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल के तीन जहाजों – विक्रम, सक्षम और समर्थ को प्रदूषण प्रतिक्रिया के लिए क्षेत्र में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि तेल रिसाव का हवाई आकलन करने के लिए विशेष उपकरणों के साथ आईसीजी डोर्नियर विमान को कोच्चि में तैनात किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.