Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चमकी छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया गौरव का क्षण

    July 20, 2026

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    July 20, 2026

    ‘वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है’: मंत्री राजेश अग्रवाल

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चमकी छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया गौरव का क्षण
    • इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड
    • ‘वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है’: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
    • राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…
    • बिजली बिल से लेकर भूपेश-टीएस तक, पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    • रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा
    • जीवित व्यक्ति को मृत मानने की गलती पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने कमिश्नर का फैसला पलटा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब का ‘दृश्य संवाद 2026’, तीन दिन तक सजेगी फोटो प्रदर्शनी

    विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब का ‘दृश्य संवाद 2026’, तीन दिन तक सजेगी फोटो प्रदर्शनी

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 19, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब 19 से 21 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष आयोजन ‘दृश्य संवाद 2026 : छायाकार समागम’ का आयोजन करेगा। हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष के तहत आयोजित ‘मार्तंड उत्सव’ श्रृंखला के अंतर्गत होने वाले इस कार्यक्रम में फोटो पत्रकारिता, फोटोग्राफी और रचनात्मक अभिव्यक्ति को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा।

    आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को व्यापक और आकर्षक स्वरूप देने पर चर्चा की गई। इसके बाद फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ अलग बैठक कर आयोजन की विस्तृत तैयारियों और सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।

    फोटो प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और तकनीकी प्रशिक्षण होगा

    तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान फोटो प्रदर्शनी, फोटो प्रतियोगिता और फोटोग्राफी प्रशिक्षण (वर्कशॉप) आयोजित किए जाएंगे। फोटो प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में रायपुर प्रेस क्लब के सदस्य फोटो जर्नलिस्ट हिस्सा ले सकेंगे, जबकि ओपन कैटेगरी में प्रोफेशनल और शौकिया फोटोग्राफरों को भी अपनी उत्कृष्ट तस्वीरें प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

    प्रदर्शनी में चयनित तस्वीरों को आम नागरिकों के लिए बिक्री के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छायाकारों को अपनी कला को व्यापक पहचान और प्रोत्साहन मिल सके।

    समाज की अनकही कहानियों को तस्वीरों के जरिए सामने लाने का उद्देश्य

    प्रेस क्लब के अनुसार, एक तस्वीर केवल दृश्य नहीं होती, बल्कि समय, समाज, संघर्ष, संवेदना और सत्य की जीवंत कहानी भी होती है। ‘दृश्य संवाद 2026 : छायाकार समागम’ का उद्देश्य कैमरे की नजर से समाज की अनकही कहानियों को सामने लाना, फोटो पत्रकारों और छायाकारों को सम्मानजनक मंच उपलब्ध कराना तथा आमजन को तस्वीरों के माध्यम से समाज को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर देना है।

    अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा

    बैठक में 2 अगस्त को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और 15 अगस्त को प्रस्तावित प्रेस क्लब परिवार के वार्षिक पिकनिक कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा सदस्यता संबंधी मामलों की प्रगति और प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी भी साझा की गई।

    बैठक में महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेंद्र जांगड़े, कार्यकारिणी सदस्य सहित फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पांडे और बड़ी संख्या में फोटो पत्रकार एवं छायाकार उपस्थित रहे।

    रायपुर प्रेस क्लब ने प्रदेश के सभी फोटो पत्रकारों, प्रोफेशनल एवं शौकिया छायाकारों तथा कला प्रेमियों से इस आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चमकी छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया गौरव का क्षण

    ‘वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है’: मंत्री राजेश अग्रवाल

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    बिजली बिल से लेकर भूपेश-टीएस तक, पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    जीवित व्यक्ति को मृत मानने की गलती पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने कमिश्नर का फैसला पलटा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.