Rajim Kumbh Kalp Mela 2025: माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार, 12 फरवरी 2025 को नवापारा राजिम के त्रिवेणी संगम (पैरी, सोढूर और महानदी) में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसी के साथ राजिम कुंभ कल्प मेला 2025 का शुभारंभ भी हो गया।
Read Also- India’s got Latent के सभी 18 एपिसोड्स की हो रही जांच, जिन जजों ने अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल, उनपर होगी कार्रवाई…
Rajim Kumbh Kalp Mela 2025: माघ पूर्णिमा के दिन तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालु श्री राजीव लोचन और कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा, श्रद्धालुओं ने लोमश ऋषि आश्रम, राजिम भक्तिन माता मंदिर, मामा-भांचा मंदिर, राजराजेश्वर, दानदानेश्वर और बाबा गरीबनाथ महादेव के दर्शन किए।
Read Also- CG: श्रम मंत्री के भाई पर दंपति को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO वायरल हुआ…कांग्रेस ने उठाए सवाल
Rajim Kumbh Kalp Mela 2025: त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने नदी के रेत में शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा की। नारियल, बेल पत्ता, धतुरे का फूल और दूध चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने नदी में दीपदान किया। सूर्योदय से पहले पुन्नी स्नान का विशेष महत्व माना जाता है, और दीपदान का भी धार्मिक महत्व है।




