Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजनांदगांव गोलीकांड घटना ने पकड़ा तूल, माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर IG दफ्तर पहुंचे नाराज ग्रामीण, कांग्रेस ने शुरू की राजनीति

    राजनांदगांव गोलीकांड घटना ने पकड़ा तूल, माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर IG दफ्तर पहुंचे नाराज ग्रामीण, कांग्रेस ने शुरू की राजनीति

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 17, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    राजनांदगांव। राजनांदगांव में हुए गोलीकांड पर सरकार ने भले ही माइनिंग अफसर को और एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर दिया है। लेकिन इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश अब भी कम होता नजर नही आ रहा है। गोलीकांड के आरोपी रेत तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आईजी दफ्तर का घेराव करने के साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। वहीं दूसरी तरफ राजनांदगांव के मोहड़ में हुए गोलीकांड को लेकर कांग्रेस भी सरकार को घेरने में जुट गयी है। पीसीसी चीफ दीपक बैज आज पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मिलेंगे।

    गौरतलब है कि 11 जून की रात राजनांदगांव के ग्राम मोहड़ में अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों नें इसका विरोध करने पहुंचे थे। ग्रामीणों के विरोध से नाराज रेत माफियाओं ने अपनी खौफ दिखाने के लिए ग्रामीणों पर ही फायरिंग कर दी थी। इस घटना में एक ग्रामीण के सिर को छूते हुए गोली निकल गयी थी, वहीं तीन ग्रामीण घायल हो गये थे। इस दौरान गोलीकांड की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ की थी। रेत घाट में अवैध खनन को लेकर हुए गोलीकांड की घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के संरक्षण में अवैध कारोबार के चलने का गंभीर आरोप लगाया था।

    गोलीकांड की घटना में लिप्त आरोपी और सोमनी थाना प्रभारी की बातचीत का आडियों वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की फजीहत होने के बाद आनन फानन में एसपी ने सोमनी टीआई सत्यनारायण देवांगन को निलंबित कर दिया था। दूसरी तरफ अवैध खनन को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहे खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे। जिस पर एक्शन लेते हुए सरकार ने राजनांदगांव के खनिज अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया।  पुलिस विभाग और सरकार की इस कार्रवाई के बाद उम्मींद थी कि नाराज ग्रामीण शांत हो जायेंगे। लेकिन ऐसा होता नजर नही आ रहा है। गोलीकांड की घटना को लेकर ग्रामीण दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोले हुए है।

    ग्रामीणों ने आईजी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    राजनांदगांव के मोहड़ में गोलीकांड की घटन से नाराज ग्रामीण 16 जून को आईजी दफ्तर को घेराव करने पहुंचे। यहां नाराज ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर रेत माफियाओं के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन में भी ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर रेत तस्करी के मामले में जल्द से जल्द जांच पूरा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

    गोलीकांड की घटना को कांग्रेस ने मुद्दा बनाकर शुरू की राजनीति

    मोहड़ में हुए गोलीकांड की घटना से आहत ग्रामीणों के साथ कांग्रेस भी इस मुद्दे को भुनाने में जुट गयी है। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जहां उन्होंने हाथ में पोस्टर लेकर विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने रेत तस्करी से जुड़े राजनीतिक लोगों के नामों का खुलासा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.