रायपुर। वीआईपी रोड स्थित एक होटल में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से रेप करने वाले आरोपी की 2 महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह कई बार थानों के चक्कर काट चुकी है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है। तब भी पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही।
जानकारी के मुताबिक 32 साल की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की 2020 में सोशल मीडिया के जरिए रचित चौहान से दोस्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि 2.80 लाख रुपए उधार भी लिए हैं। वह पैसे भी वापस नहीं कर रहा है। जबकि उनके पास पैसों के ट्रांजेक्शन का पूरा रिकार्ड है। उन्होंने तेलीबांधा पुलिस को भी इसकी जानकारी दी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी यहीं घूम रहा है। वह विधानसभा स्थित मकान में रह रहा है। इसके बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।




