नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती कर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब 4 टैक्स स्लैब घटाकर सिर्फ 2 स्लैब (5% और 18%) कर दिए गए हैं। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा, जिसके बाद रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई जरूरी चीजें सस्ती हो जाएंगी।
आम आदमी को सीधा फायदा
सरकार के फैसले से दूध, पनीर, टूथपेस्ट, शैंपू, नमकीन, बिस्कुट और कपड़े जैसे घरेलू सामानों के दाम घट जाएंगे। वहीं टीवी, फ्रिज, एसी, पावरबैंक, मोबाइल चार्जर और कूलर जैसी इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों पर भी टैक्स कम होगा।
सरकार का बयान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये बदलाव किसानों, छोटे व्यापारियों और आम जनता को ध्यान में रखकर किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि “रोटी, कपड़ा और मकान सब सस्ता होगा,” जिससे मिडिल क्लास परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
22 सितंबर से नया बदलाव
नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। इसके बाद तेल, साबुन, शैंपू से लेकर कपड़े-जूते और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान तक कई चीजें कम दाम में उपलब्ध होंगी।




