Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बार-बार आत्महत्या की धमकी पति पर मानसिक अत्याचार, हाईकोर्ट ने पत्नी की अपील खारिज की

    बार-बार आत्महत्या की धमकी पति पर मानसिक अत्याचार, हाईकोर्ट ने पत्नी की अपील खारिज की

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 6, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read

    बिलासपुर। पति-पत्नी के वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखते हुए पत्नी की अपील को खारिज कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि बार-बार आत्महत्या की धमकी देना और आत्महत्या का प्रयास करना मानसिक क्रूरता है, जो किसी भी वैवाहिक संबंध को टूटने की कगार पर ले जाता है।

    शादी के बाद से ही शुरू हुए विवाद
    जानकारी के अनुसार, अपीलकर्ता पत्नी का विवाह 11 मई 2018 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। कुछ समय बाद दंपत्ति के यहां एक पुत्र का जन्म हुआ। शादी के महज एक सप्ताह बाद पति-पत्नी डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर जा रहे थे, तभी उनके सामने अचानक भैंस आ जाने से एक्सीडेंट हो गया। घटना के बाद पत्नी के पिता उन्हें बागतराई ले गए और दावा किया कि बेटी पर किसी “साये” का प्रभाव है। उन्होंने दंपत्ति को हर गुरुवार अधारी नवगांव स्थिति दरगाह में हाज़िरी लगाने का निर्देश दिया।

    Read Also-  धान बेचने का टोकन नहीं कट रहा था… किसान ने ब्लेड से काटा अपना गला

    पति लगभग सात से आठ महीने तक पत्नी को वहां ले जाता रहा, जिससे उसके व्यवसाय पर गहरा असर पड़ा। इसी दौरान पति को पता चला कि पत्नी और उसका परिवार मुस्लिम है तथा उन्होंने यह तथ्य शादी से पहले छिपाया था। इसके बाद पत्नी और उसके परिवार द्वारा पति पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने लगा, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। इसके चलते दंपत्ति के बीच विवाद और बढ़ गया।

    आग लगाने की कोशिश, धमकियों से पति मानसिक रूप से टूट गया
    अदालत के समक्ष पति ने कई प्रमाण प्रस्तुत किए, जिनसे यह सिद्ध हुआ कि पत्नी आए दिन आत्महत्या की धमकियां देती थी। 25 सितंबर 2019 को हुई घटना बेहद गंभीर थी, जब पत्नी ने विवाद के दौरान अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। पति ने किसी तरह उसे बचाया, जिसके बाद वह मायके चली गई।

    लगातार तनाव और मानसिक उत्पीड़न से परेशान पति ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दायर की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसी फैसले को चुनौती देते हुए पत्नी ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी।

    Read Also-  राजधानी में नशे का सौदागरों पर शिकंजा: 26 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक पकड़े गए

    हाईकोर्ट ने कहा – ‘पति के लिए साथ रहना संभव नहीं’

    हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि—

    • आत्महत्या की धमकी देना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है।
    • ऐसा व्यवहार किसी भी व्यक्ति के लिए असहनीय मानसिक दबाव पैदा करता है।
    • वर्ष 2020 से दोनों अलग रह रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि रिश्ते सामान्य स्थिति में लौटने की संभावना नहीं है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh breaking news Chhattisgarh headlines chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.