रायपुर. राजधानी के नजदीक तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेमता में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है।
विभागीय कार्यों में उदासीनता : मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित
मृतक की पत्नी ही हत्या की साजिशकर्ता निकली। आरोपित महिला का आरोप है कि मृतक उमाशंकर शर्मा शराब के नशे में परिवार से झगड़ा करता था। इस बात से परेशान होकर आरोपित पत्नी ने पति को खौफनाक मौत दी।
जानकारी के मुताबिक रोशनी शर्मा ने अपने पुत्र ऋषि शर्मा के जरिए कटनी निवासी उमाशंकर शर्मा और मुकेश शर्मा को रायपुर बुलाया. ये दोनों पहले मृतक को बेमता ले गए। शराब पिलाने के बाद उमाशंकर ने चाकू से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी, फिर चेहरे पर पत्थर मारा. हत्या के बाद दोनों मध्यप्रदेश फरार हो गए थे.
झारखंड शराब नीति में बदलाव का मामला : करोड़ों के घोटाले की सीबीआई करेगी जांच, अधिसूचना जारी
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तिल्दा नेवरा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की. मृतक की पत्नी और पुत्र के बयानों में विरोधाभास मिलने पर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई. अंततः रौशनी, उसकी मां कुसुम शर्मा और पुत्र ऋषि ने उमाशंकर और मुकेश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाना स्वीकार किया.
पुलिस ने फरार उमाशंकर और मुकेश को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, पत्थर और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया. मामले में थाना तिल्दा नेवरा में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.




