Road Accident in CG: नवापारा क्षेत्र में सोमवार को हुई सड़क हादसे में तेज रफ़्तार ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक ड्राईवर फरार है। मौके पर पहुची पुलिस ने मार्ग कायम कर ट्रक ड्राईवर की तलाश में जुट गयी है।
Read Also- गर्भवती गाय के पेट में चाकू घोंपा, घटना CCTV में कैद, आरोपी भी दिखा
Road Accident in CG: मिली जानकारी के मुताबिक, नवापारा-अभनपुर हाईवे में सोमवार को देर रत ग्राम डोंगीतराई के पास चावल से लोड पिकअप सीजी 04 पीएन 3775 और ट्रक क्र। सीजी 07 एनए 5071 की जोरदार भिड़ंत हो गई है। टक्कर इतना भयंकर था की जब ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारा थो पिकअप सड़क किनारे गड्डे में पलट गई। इसके बाद ट्रक पिकअप के ऊपर चढ़ गया और पिकअप चालक गाड़ी में ही फंसा रहा, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Read Also- छात्रावास अधीक्षक सस्पेंड, छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट पर कलेक्टर ने की कार्रवाई…
Road Accident in CG: बता दें कि पिकअप राजिम निवासी पुरुषोत्तम साहू चला रहा था। उसके साथ परिचालक कुलेश्वर मंडले भी था। घटना में पुरुषोत्तम साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलेश्वर को कई जगह चोट लगी है। उसे उपचार के लिए नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।




