Road Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह बिलासपुर से रायपुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक से जा टकराई है। इससे बस और ट्रक को भारी मात्रा में नुकसान हुआ. राहत की बात है कि इस घटना में किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बस के ड्राईवर और कंडेक्टर को गंभीर चोट आई है. जबकि बस सवारों को सामान्य चोटें आई है।
Read Also- दिसंबर में चार दिनों की होगी छत्तीसगढ़ विधानसभा की शीतकालीन सत्र
Road Accident in Chhattisgarh: मिली जानकारी के अनुसार; सुबह-सुबह बिलासपुर से पॉपुलर बस सर्विस की एक बस सवारियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी। बस सिमगा के पास बनसांकरा के पास एक पहले से खड़ी ट्रक में तेज रफ़्तार से जा टकराई. इसमें बस ड्राईवर और कंडेक्टर को गंभीर चोटें आई है। साथ कुछ सवारियों को भी सामान्य चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सभी घायलों को राहत पहुंचाते हुए अस्पताल पहुंचाया है। यहां कुछ को मरहम पट्टी करने के बाद घर भी भेज दिया है




