कोंडागांव. जिले के केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को 108 की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. मामला नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास का है.
प्राचार्य निलंबित, छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर किया डांस, विडियो हुआ था वायरल
जानकारी के मुताबिक एक्सयूवी सवार 6 लोग बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास पुलिया से टकरा गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को फरसगांव अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा कि सभी एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरू के रहने वाले हैं.
होटल की छत पर महिला के साथ दरिंदगी, 4 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम, तीन संदिग्ध गिरफ्तार




