Rohit Sharma Blessed With A Baby Boy: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर खुशियां आईं हैं। वो दूसरी बार पिता बने। रीतिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित शर्मा की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय कप्तान के घर खुशियां आई हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि भारतीय टेस्ट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। पहले कहा गया था कि रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। मगर अब जब वो पिता बन गए हैं, तो उम्मीद है कि वो पर्थ टेस्ट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Read Also- ICC ने दिया PCB को बड़ा झटका, POK में चैंपियंस ट्रॉफी ले जाने को लेकर दिया अपना फैसला
Rohit Sharma Blessed With A Baby Boy: बता दें कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे हैं। उनके अलावा बाकी भारतीय टीम पहले ही पहुंच गई है और सभी ने पर्थ के वाका स्टेडियम में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि वो अब जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं।
शमी भी जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलने गई 18 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम नहीं है। वह स्क्वॉड अनाउंस होने से पहले तक फिटनेस साबित नहीं कर सके थे। हालांकि, उन्होंने 13 नवंबर से मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला और दोनों पारियों में 5 विकेट भी लिए। उनकी फिटनेस में इम्प्रूवमेंट नजर आया है, जिस कारण वह भी ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।
Read Also- आईटीबीपी ने SI और हेड कॉन्स्टेबल के पद पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया
Rohit Sharma Blessed With A Baby Boy: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 32 साल बाद 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई है। सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, टीम फिर 6 दिसंबर से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट जीतने ही होंगे।




