Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Rohit-Virat retirement from T20: वर्ल्ड कप जिताकर रोहित-विराट का टी-20 से रिटायरमेंट, कोहली प्लेयर ऑफ द फाइनल, शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को बाहर किया

    Rohit-Virat retirement from T20: वर्ल्ड कप जिताकर रोहित-विराट का टी-20 से रिटायरमेंट, कोहली प्लेयर ऑफ द फाइनल, शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को बाहर किया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 30, 2024Updated:June 30, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Rohit-Virat retirement from T20 khabarwaad.com
    Rohit-Virat retirement from T20 khabarwaad.com

    Rohit-Virat retirement from T20:  16 साल, 9 महीने और 5 दिन बाद भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का इंतजार खत्म कर दिया। यह संभव हुआ कप्तान रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के खिलाफ अटैकिंग फिफ्टी और विराट कोहली की प्लेयर ऑफ द फाइनल परफॉर्मेंस से।

    Rohit-Virat retirement from T20:  रोहित-विराट के साथ टीम के बाकी खिलाड़ी भी अहम रहे, लेकिन इंडियन क्रिकेट के इन 2 दिग्गजों ने भारत की वर्ल्ड कप भूख खत्म करते ही टी-20 से संन्यास ले लिया। इसलिए इनका क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में लेजेंडरी सफर तो जानना जरूरी हो गया है।

    Read Also-  विश्व विजेता बनी टीम इंडिया, 13 साल बाद उठाया खिताब

    सबसे पहले जानते हैं दोनों खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका से फाइनल जीतने के बाद क्या कहा…

    विराट कोहली
    ‘यह मेरा आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप था, हम यही अचीव करना चाहते थे। शानदार गेम। रोहित के साथ ओपनिंग पर जाते हुए मैंने उनसे कहा था, किसी दिन आपको लगता है कि अब रन नहीं बनेंगे, फिर आप बैटिंग करने जाते हैं और रन आने लग जाते हैं। भगवान महान हैं, मैं शुक्रगुजार हूं कि टीम को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब मैं परफॉर्म कर सका।’

    भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 34 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से विराट ने पारी संभाली और 76 रन बनाकर भारत को चैलेंजिंग स्कोर तक पहुंचाया।

    Rohit-Virat retirement from T20:  विराट ने आगे कहा, ‘यह मेरा आखिरी टी-20 मैच था। यह हमारा सपना था, हम ICC टूर्नामेंट जीतना ही चाहते थे, हम कप उठाना चाहते थे। मैंने सिचुएशन का सम्मान किया, फोकस रखा और अपनी टीम के हिसाब से खेला। सच कहूं तो मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ये कैसे हो गया, जितना खराब टूर्नामेंट मेरा जा रहा था, मैं फाइनल में परफॉर्म कर खुश हूं।

    हम अगर फाइनल हार जाते तब भी मैं संन्यास ले लेता। अब नई जनरेशन जिम्मेदारी संभाले। वर्ल्ड कप 2 साल बाद होगा, भारत में बहुत से टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, ये टी-20 फॉर्मेट में टीम को आगे ले जाएंगे। मुझे यकीन है कि वे भारत का झंडा इसी तरह लहराएंगे।’

    Read Also-  1 जुलाई से लागू होंगे तीन नए कानून, अब ई-एफआईआर में दर्ज हो सकेगी शिकायत

    रोहित शर्मा
    ‘मेरा भी यह आखिरी टी-20 था। इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैंने करियर का हर मोमेंट एंजॉय किया। मैंने अपना इंटरनेशनल करियर इसी फॉर्मेट से शुरू किया। मैं यही चाहता था, मैं कप जीतना चाहता था।

    मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरे लिए यह बहुत इमोशनल मोमेंट है, मैं ICC ट्रॉफी किसी भी हाल में जीतना चाह रहा था। खुश हूं कि हमने फाइनली यह कर दिखाया।’

    Read Also-  सभी कंपनियों ने महंगे किए प्लान, BSNL बन रहा लोगों के लिए आखिरी विकल्प

    संगकारा-जयवर्धने ने भी वर्ल्ड कप जीतकर कहा था अलविदा
    श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की तरह ही विराट-रोहित ने टी-20 को अलविदा कहा। दोनों श्रीलंकाई दिग्गजों ने 2014 में मीरपुर के मैदान पर भारत को ही टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल हराकर ICC ट्रॉफी जीती। इसी के साथ दोनों दिग्गजों ने टी-20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।

    2015 में फिर दोनों श्रीलंकाई दिग्गजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लिया। हालांकि, भारत के ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के बाद अब विराट और रोहित के 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। तब रोहित 40 और विराट 38 साल के होंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    rohit sharma on retirement rohit sharma retirement rohit sharma retirement news rohit sharma t20 retirement virat kohli retirement virat kohli retirement from t20 virat kohli retirement news virat kohli retirement t20
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.