रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे. संगठनात्मक तौर पर उनका दौरा काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. हाईकमान के निर्देश के बाद सचिन पालयट आज बूथ से लेकर प्रदेश स्तरीय बैठकों में शामिल होंगे।
रायुपर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के करते हुए सचिन पायलट ने केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर कहा कि हम हमेशा हिंसा के विरुद्ध खड़े रहे हैं, लेकिन सिर्फ भाषण देने से काम नहीं चलेगा, ज़मीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई आवश्यक है. जो भी निर्णय लिये जाए, वे पारदर्शी और प्रभावी होने चाहिए. नक्सलवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सोच-समझकर सख्त फैसले लेने की आवश्यकता है और जो भी निष्कर्ष निकले, उसका वास्तविक लाभ जनता को होना चाहिए.
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने आज कांग्रेस मुख्यालय, राजिव भवन में होनें वाली बैठकों को लेकर बताया कि आज पूरे प्रदेश से पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विभिन्न संगठनों के प्रमुख सेल्स की बैठक ली जाएगी. इन बैठकों में सभी से रिपोर्ट ली जाएगी और आने वाले समय के लिए रणनीति तैयार की जाएगी. सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह कमजोर नजर आ रही है और राज्य में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप भी बढ़ता जा रहा है. जैसे अनेक विषयों को ध्यान में रखते हुए आगामी मानसून सत्र के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी।




