Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हिमाचल में बनी दवाओं के 23 सैंपल फेल, CDSCO ने जारी किया ड्रग अलर्ट

    हिमाचल में बनी दवाओं के 23 सैंपल फेल, CDSCO ने जारी किया ड्रग अलर्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 25, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Samples of 23 medicines made in Himachal failed
    Samples of 23 medicines made in Himachal failed

    Samples of 23 medicines made in Himachal failed: हिमाचल प्रदेश में बनी 23 दवाएं केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इनके सैंपल फेल हो गए हैं। ये दवाएं हार्ट अटैक, ब्लड शुगर और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती हैं। दवाओं के सैंपल फेल होने के बाद हिमाचल के फार्मा कंपनियों में हड़कंप मच गया है। ड्रग कंट्रोलर ने कंपनियों को दवाओं का स्टॉक देशभर से वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि हिमाचल में बनी दवाइयां पूरे देश में सप्लाई की जाती है। स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि CDSCO के अलर्ट के बाद सभी दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया है। इसका जवाब मिलने के बाद इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    CDSCO की जांच में 20, ड्रग कंट्रोलर के टेस्ट में 3 दवाओं के सैंपल फेल
    Samples of 23 medicines made in Himachal failed:  इस साल सितंबर महीने में सीडीएससीओ और राज्य ड्रग कंट्रोलर ने राज्य में विभिन्न दवा निर्माता कंपनियों के नमूने एकत्र किए थे। जिसके बाद सीडीएससीओ ने लैब में जांच के बाद अपनी रिपोर्ट साझा की है। इसके अनुसार, सीडीएससीओ की जांच में 49 में से 20 नमूने फेल हो गए और ड्रग कंट्रोलर की जांच में 18 में से 3 नमूने फेल हो गए।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर, रुक-रुक फायरिंग जारी

    फेल सैंपल वाली दवाओं के बारे में विस्तार से जानिए…

    ऑक्सीटोसिन: प्रसव पीड़ा बढ़ाने-रक्तस्राव कम करने में इस्तेमाल
    सिरमौर की पुष्कर फार्मा कंपनी की ऑक्सीटोसिन दवा के सैंपल फेल हो गए हैं। यह दवा प्रसव पीड़ा तेज करने और प्रसव के बाद रक्तस्राव कम करने के लिए दी जाती है।

    कैल्शियम ग्लूकोनेट: हार्ट अटैक में यूज होती है
    बद्दी की मर्टिन एंड ब्राउन कंपनी द्वारा निर्मित कैल्शियम ग्लूकोनेट भी मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसका प्रयोग हार्ट अटैक के मरीजों पर किया जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, जब कुछ मरीजों के शरीर में पोटेशियम साल्ट का स्तर बढ़ जाता है, तो उसे नियंत्रित करने के लिए कैल्शियम ग्लूकोनेट दवा दी जाती है।

    Read Also-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के बीच रायपुर के कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित, 25-26 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    इफोस्फामाइड: कैंसर को बढ़ने से रोकती है
    क्वालिटी फार्मास्युटिकल कंपनी की कैंसर की दवा इफोस्फामाइड के सैंपल भी फेल हो गए हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह के कैंसर का पता चलने के बाद किया जाता है। यह मरीज के शरीर में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को धीमा करने या रोकने का काम करती है। इसे नसों में इंजेक्शन के जरिए मरीज को दिया जाता है।

    निमोनिया, ब्लड शुगर की दवाओं के सैंपल भी फेल
    Samples of 23 medicines made in Himachal failed:  पांवटा साहिब की जी लेबोरेटरी कंपनी में बनी निमोनिया की दवा सेफ्ट्रिएक्सोन, संक्रमण की दवा जेंटामाइसिन और ब्लड शुगर की दवा जेनेरिकार्ट फेल हो गई है। झाड़माजरी की इनोवो कैप्टाप कंपनी के निमेसुलाइड, सेलिब्रिटी बायोटेक कंपनी के सिप्रोविन, माखून माजरा की एरिसो फार्मास्यूटिकल कंपनी के मोटोसेप के दो सैंपल फेल हो गए हैं। काला अंब की नितिन लाइफ साइंस के प्रोमेथाजिन, काला अंब की डिजिटल विजन कंपनी के बुप्रोन एसआर, बद्दी के सेफोपेराजोन और पाइपेरासिलिन के सैंपल फेल हो गए हैं।

    Read Also-  देश के नए चीफ जस्टिस होंगे संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

    ब्लड प्रेशर की टोर्सेमि दवा के सैंपल फेल
    साइरोज रेमेडीज कंपनी की विटामिन-बी की दवा न्यूरोपाइन, सोलन स्थित जेएम लैब की ब्लड प्रेशर की दवा टॉरसेमी, बद्दी स्थित क्लेस्टा फार्मास्युटिकल कंपनी की डायबिटीज की दवा न्यूरोकेम, झाड़माजरी वेडस्प फार्मास्युटिकल कंपनी की संक्रमण की दवा इनक्लेव और बद्दी स्थित ट्रिविजन हेल्थ केयर कंपनी की दर्द की दवा स्टे हैप्पी ट्रिप्सिन भी घटिया पाई गई।

    सोलन में बनी 12 दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर पाई
    सीडीएससीओ की जांच में फेल होने वाली 12 दवाएं सोलन जिले में बनी थीं। सिरमौर जिले में बनी 10 और कांगड़ा में बनी एक दवा के सैंपल फेल हुए हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सोलन और सिरमौर जिलों में बड़ी संख्या में फार्मा कंपनियां काम कर रही हैं। यहां से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दवाएं सप्लाई की जाती हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    calendar reasoning tricks in hindi causes of erectile dysfunction causes of low hemoglobin laura bailey medicine (field of study) reasoning in hindi signs of low haemoglobin smartphone fails tech fails
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.