Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Raipur Traffic Advisory: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के बीच रायपुर के कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित, 25-26 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    Raipur Traffic Advisory: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के बीच रायपुर के कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित, 25-26 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 25, 2024 trending No Comments6 Mins Read
    Raipur Traffic Advisory
    Raipur Traffic Advisory

    Raipur Traffic Advisory: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुकीं है। 25 और 26 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित है। इस दौरान वे रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी, जिनमें AIIMS और डीडीयू ऑडिटोरियम के समारोह भी शामिल हैं। कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

                AIIMS टाटीबंध

    1. 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे माननीय राष्ट्रपति का माना विमानतल आगमन होगा एवं माना विमानतल से सड़क मार्ग होकर सीधे एम्स हॉस्पिटल आडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगी। माना विमानतल से व्हीआईपी रोड होकर पीटीएस चौक, ग्राम टेमरी, ग्राम फुंडहर चौक से फुंडहर एक्सप्रेस-वे होकर एक्सप्रेस-वे रोड होकर तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे से रिंग रोड नंबर-01 होकर पचपेड़ीनाका, संतोषीनगर, कुशालपुर चौक, रायपुरा ब्रिज के आगे से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड से होकर ठाकुर बार टर्निंग, रोहिणीपुरम गोल चौक, गायत्री हास्पिटल चौक, से एनआईटी तिराहा, रविशंकर युनिवर्सिटी गेट के सामने, आमानाका ब्रिज, मोहबा बाजार चौक, मोहबा बाजार ब्रिज से एम्स हास्पिटल गेट नंबर 05 से प्रवेश कर एम्स हॉस्पिटल कार्यक्रम स्थल आडिटोरियम में सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी ।

      Read Also-  JCCJ ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का किया समर्थन, जानें वजह…

    2. एम्स हॉस्पिटल कार्यक्रम उपरान्त अपरान्ह 12:45 बजे एम्स हास्पिटल से वापस डीडीनगर मार्ग से होकर रिंग रोड नम्बर-1 से कांशीराम नगर ब्रिज के किनारे से केनाल रोड होकर बुढ़ीमाई चौक, कटोरा तालाब चौक, पंचशील नगर चौक, आनंद नगर चौक से जीईरोड होकर भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक से होकरअपरान्ह 13:00 बजे राजभवन पहुंचेंगी।

               DDU ऑडिटोरियम

    1. 25 अक्टूबर को अपरान्ह 15:05 बजे माननीय राष्ट्रपति राजभवन से प्रस्थान कर डीडीयू आडिटोरियम साइंस कालेज रायपुर के लिए प्रस्थान करेगें जो राजभवन चौक से अंबेडकर चौक होकर जी।ई। रोड से भगत सिंह चौक, आनंद नगर चौक से केनाल लिंकिंग रोड होकर रिंग रोड 01 से कुशालपुर चौक, रायपुरा ब्रिज के आगे से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड से होकर ठाकुर बार टर्निंग, रोहिणीपुरम गोल चौक, गायत्री हास्पिटल चौक, हॉस्टल चौंक से बॉये टर्न कर अपरान्ह 15:20 बजे कार्यक्रम स्थल डीडीयू आडिटोरियम साइंस कालेज रायपुर पहुंचेंगे।

      Read Also-  मूर्ति-विसर्जन के बाद सफाई न होने पर हाईकोर्ट नाराज, चीफ जस्टिस ने नगरीय सचिव- रायपुर कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट…

    2. डीडीयू आडिटोरियम कार्यक्रम उपरान्त शाम 4:30 बजे डीडीनगर मार्ग से होकर रिंग रोड 01 से तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे होकर फुंडहर एक्सप्रेस-वे चौक से ग्राम फुंडहर चौक से व्हीआईपी रोड होकर पीटीएस चौक, माना विमानतल तिराहा, स्टेडियम टर्निंग, चीचा तिराहा, खूबचंद बघेल चौक, चंदूलाल चंद्राकर चौक, महात्मा गांधी चौक, सेक्टर-22, राज्योत्सव तिराहा, नंदकुमार पटेल चौक से कार्यक्रम स्थल पुरखौती मुक्तांगन संध्या 17:05 बजे पहुंचेंगी।

             पुरखौती मुक्तांगन

    1. 25 अक्टूबर को पुरखौती मुक्तांगन कार्यक्रम उपरान्त शाम 6 बजे पुरखौती मुक्तागंन से वापस उसी मार्ग से होकर व्हीआईपी रोड फुण्डहर चौक से एक्सप्रेस-वे चौक फुण्डहर होकर एक्सप्रेस-वे रोड से होकर शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे से भारतमाता चौक, भगतसिंग चौक, अंबेडकर चौक होकर संध्या 18:30 बजे तक पहुंचेंगी एवं रात्रि विश्राम राजभवन प्रस्तावित है।

            जगन्नाथ मंदिर अवन्ति विहार

    1. 26 अक्टूबर को माननीय राष्ट्रपति सुबह 09:00 बजे राजभवन से जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर के लिए प्रस्थान करेंगे, जो राजभवन चौक से अंबेडकर चौक जीई रोड होकर एसआरपी चौक से भारतमाता चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक, अनुपम नगर चौक से खम्हारडीह थाना होकर सुबह 09:10 बजे गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगी।

              माना एयरपोर्ट

    1. कार्यक्रम उपरांत सुबह 09:40 बजे जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर से माना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगी, जो खम्हारडीह थाना चौक से अनुपम नगर चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज सर्विस रोड से एक्सप्रेस वे मार्ग होकर फुंडहर एक्सप्रेस वे चौक से फुंडहर चौक व्हीआईपी रोड होकर सुबह 10:00 बजे माना विमानतल पहुंचंगी एवं भिलाई के लिए हेलीकॉटर से रवाना होंगी।

               एक्सप्रेस वे

    1. 26 अक्टूबर को भिलाई कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 13:05 बजे माननीय राष्ट्रपति माना विमानतल से राजभवन के लिए रवाना होंगी जो व्हीआईपी रोड से ग्राम फुण्डहर से एक्सप्रेस-वे मार्ग से शंकर नगर एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे से भगत सिंह चौक से जीई0 रोड होकर अंबेडकर चौक से राजभवन चौक होकर अपरान्ह 13:20 बजे राजभवन पहुंचेंगी।

               आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर

    1. 26 अक्टूबर को अपरान्ह 14:55 बजे माननीय राष्ट्रपति राजभवन से आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के लिए रवाना होंगी जो जी।ई रोड से भगत सिंह चौक से शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज से एक्सप्रेस-वे मार्ग होकर फुंडहर एक्सप्रेस-वे चौक से ग्राम फुंडहर व्हीआईपी रोड से पीटीएस चौक, नया रायपुर विमानतल तिराहा, स्टेडियम टर्निंग, चीचा तिराहा, खूबचंद बघेल चौक, चंदूलाल चंद्राकर चौक, महात्मा गांधी चौक, सेक्टर-22, राज्योत्सव तिराहा, नंदकुमार पटेल चौक, दानवीर भामाशाह चौक उपरवारा, बैरिस्टर छेदी लाल चौक से लॉ यूनिवर्सिटी टर्निंग होकर अपरान्ह 15:30 बजे आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।

      Read Also-  एक दो नहीं पांच गोली खुद पर जवान ने दागी, मौके पर हुई मौत, विभाग में मचा हड़कंप

    2. आयुष यूनिवर्सिटी कार्यक्रम उपरान्त अपरान्ह 16:30 बजे माननीय राष्ट्रपति आयुष यूनिवर्सिटी से माना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगी, जो उसी मार्ग से होकर संध्या 17:00 बजे माना विमानतल पहुंचेंगी एवं दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

    VIP Road में सामान्य यातायात प्रतिबंधित 

    Raipur Traffic Advisory:  आवश्यक सूचना: व्हीआईपी मूव्हमेंट के दौरान 25 एवं 26 अक्टूबर को व्हीआईपी रोड में सामान्य यातायात का आवागमन कुछ समय के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान एयरपोर्ट आवागमन करने वाले यात्रीगण वैकल्पिक मार्ग जोरा-धरमपुरा होकर अथवा सेरीखेरी से नवा रायपुर प्रवेश मार्ग होकर माना एयरपोर्ट तक आवागमन कर सकते है। इसी प्रकार एम्स हॉस्पिटल आडिटोरियम एवं पं।दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम आवागमन के दौरान व्हीआईपी मार्ग रिंग रोड नम्बर-01 में सामान्य यातायात का आवागमन कुछ समय के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग में आवागमन करने वाले सामान्य यातायात वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते है।

    Read Also-  IPL Mega Oction 2025 : रिटेन प्लेयर चुनने में क्यों छूट रहे टीमों के पसीने? इस वजह से फंस गया पेंच, जाने क्या है पूरा मामला..

    Raipur Traffic Advisory:  25 अक्टूबर 2024 को व्हीआईपी राष्ट्रपति का रिंग रोड नम्बर-1 से होकर एम्स हॉस्पिटल आडिटोरियम एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम तक सड़क मार्ग से होकर आवागमन प्रस्तावित है। व्हीआईपी मूव्हमेंट के दौरान दिनाँक 25.10.2024 को भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अतः भारी मालवाहक वाहन चालक व्हीआईपी मूव्हमेंट के दौरान वैकप्लिक मार्ग टाटीबंद-सिलतरा बायपास से होकर रिंग रोड नंबर 3 से आवागमन कर सकते है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur raipur news raipur traffic raipur traffic news raipur traffic police raipur में traffic police की advisory जारी traffic advisory traffic police
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.