Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » JCCJ ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का किया समर्थन, जानें वजह…

    JCCJ ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का किया समर्थन, जानें वजह…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 25, 2024Updated:October 25, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Raipur South by Poll 2024
    Raipur South by Poll 2024

    Raipur South by Poll 2024:  जैसे-जैसे रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे चुनाव काफी दिलचस्प और रोचक होते जा रहा है। दरअसल, पूरा मामला जनता कांग्रेस छत्तसीसगढ़ जोगी यानी जेसीसीजे से जुड़ा हुआ है। जोगी कांग्रेस ने इस उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का समर्थन किया है। इतना ही नहीं जेसीसीजे के मुखिया अमित जोगी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आकाश शर्मा के पक्ष में  तन-मन से प्रचार करने की अपील भी की है।

    Read Also-  चोरी के सरिया के साथ पाण्डेय कबाड़ी गिरफ्तार, ट्रांसपोर्ट्स और स्टील चेंबर के लोगों ने माल के साथ पकड़वाया

    जोगी कांग्रेस ने इस संबंध में शर्मा के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ज्ञापन भी सौंपा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी के इस पत्र में साफ-साफ लिखा है कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने उनकी पार्टी आकाश शर्मा को निःशर्त समर्थन देती है। वहीं क्षेत्र की मतदाताओं को अमूल्य वोट देने की अपील करती है।

    अमित जोगी के इस ट्वीट और लेटर से जानें सच्चाई
    Raipur South by Poll 2024:  जोगी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनावों के संदर्भ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने घोषणा की है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए स्व. अजीत जोगी जी द्वारा बनाई गयी छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टी जेसीसीजे इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को निःशर्त समर्थन देगी। अमित जोगी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाये गए भारत के संविधान में धर्मनिरपेक्षता की बात की गयी है इसलिए उनकी पार्टी किसी भी दल को देश में साम्प्रदायिकता फैलाने के लिए समर्थन नहीं दे सकती। साथ ही पिछले 10 महीनों का भाजपा सरकार का कार्यकाल बेहद ही निराशाजनक रहा है, इसलिए भी यह सरकार नैतिक रूप से जनता का विश्वास खो चुकी है। अमित जोगी ने जेसीसीजे के सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए पूरे तन मन से प्रचार करने की अपील की।

    ‘हमारी ताकत और भी मजबूत होगी‘
    Raipur South by Poll 2024:  नेता प्रतिपक्ष महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन पत्र को एआईसीसी प्रभारी विजय जांगिड़, जरिता लेफ्तलांग, संपथ कुमार को अवलोकन कराया और शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने आग्रह किया। महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में इससे हमारी ताकत और भी मजबूत होगी। दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी।

    Read Also-  महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवेसना ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM एकनाथ शिंदे कोपरी पाचपाखाडी सीट से लड़ेंगे चुनाव

    छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुझे इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी आकाश शर्मा को समर्थन देने के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के निर्णय हेतु अपना आभार व्यक्त किया है।

    *रायपुर दक्षिण उपचुनाव में जेसीसीजे का कांग्रेस को निःशर्त समर्थन : अमित जोगी*

    रायपुर (24.10.2024) रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनावों के संदर्भ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने घोषणा की है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए स्व. श्री अजीत जोगी जी द्वारा… pic.twitter.com/NAfFZGAJGV

    — 𝐀𝐦𝐢𝐭 𝐀𝐣𝐢𝐭 𝐉𝐨𝐠𝐢 (@AmitJogi) October 24, 2024

    इससे पहले  रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस ने सबसे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय रायपुर में सभा आयोजित की। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित किया। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाये। इसके बाद रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। गांधी मैदान में सभा स्थल से कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकाली गई, जो मालवीय रोड, जय स्तंभ चौक, घड़ी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर खत्म हुई।

    Read Also-  एक दो नहीं पांच गोली खुद पर जवान ने दागी, मौके पर हुई मौत, विभाग में मचा हड़कंप

    रैली में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, गिरीश देवांगन, रायपुर के पूर्व मेयर प्रमोद दुबे समेत कई नेता मौजूद रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    election 2024 raipur south assembly by-election date 2024 raipur south by poll raipur south by poll 2024 raipur south by-elections 2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.