Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चोरी के सरिया के साथ पाण्डेय कबाड़ी गिरफ्तार, ट्रांसपोर्ट्स और स्टील चेंबर के लोगों ने माल के साथ पकड़वाया

    चोरी के सरिया के साथ पाण्डेय कबाड़ी गिरफ्तार, ट्रांसपोर्ट्स और स्टील चेंबर के लोगों ने माल के साथ पकड़वाया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 24, 2024 अपराध No Comments3 Mins Read
    Crime News in Bhilai
    Crime News in Bhilai

    Crime News in Bhilai: भिलाई की जामुल थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चोरी का कबाड़ बेचने वाले सुरेश पाण्डेय उर्फ पाण्डेय कबाड़ी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके गोडाउन से बड़ी मात्रा में बीएसपी का निर्मित चोरी का सरिया जब्त किया है। कोई शिकायकर्ता सामने ना आने से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई करके जेल भेज दिया।

    Read Also-  दिवाली और छठ पूजा के लिए 7000 विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे

    भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया छावनी से लोहे की चोरी के खेल का भंडाफोड़ खुद वहां के ट्रांसपोर्टस और स्टील चेंबर के लोगो ने किया। उन्होंने जामुल पुलिस को सूचना दी कि पांडेय कबाड़ी के आईटीआई मैदान स्थित अपने ठिकाने में ट्रकों में सरिया लोड करवा रहा है। उसमें बड़ी मात्रा में सेल का सरिया लोड है, जो कि चोरी का है।

    पुलिस की टीम वहां पहुंची और सरिया सहित अन्य लोहे के कबाड़ को जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पांडे कबाड़ी के बेटे को थाने बुलाया। उधर उसके गोदाम को सील कर दिया गया। पुलिस का कहना है उन्होंने पूरे माल को जब्त कर लिया है। माल को अब कोर्ट के माध्यम से बिल पेश करने के बाद ही छुड़ाया जा सकता है।
    कई सालों से बेच रहा चोरी का लोहा
    Crime News in Bhilai: जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पाण्डेय कबाड़ी ने आईटीआई ग्राउंड छावनी में अवैध कब्जा कर अपना गोडाउन बनाया हुआ है। वो इंडस्ट्रियल एरिया से चोरी का लोहा खरीदता है और फिर उसे महंगे दामों में दूसरे लोगों को बेच देता है। चोरी के लोहे को सही बनाने के लिए वो फर्जी बिल भी पेश कर देता है।

    कई बार पुलिस कर चुकी है कार्रवाई
    ऐसा नहीं है कि पाण्डेय कबाड़ी के यहां पहली बार पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस इसके और ललित कबाड़ी के यहां कई बार छापेमारी करती है। कई ट्रक कबाड़ जब्त करती है। कार्रवाई के बाद कबाड़ी थाने से ही मुचलके पर छूट जाते हैं। साथ ही कुछ दिन बाद कोर्ट में बिल पेश करके अपना माल भी छुड़वा लेते हैं।

    Read Also-  नशे की लत और प्रेमिका की ख्वाइशें पूरी करने के लिए लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    रात में होता है चोरी का लोहा लाने ले जाने का खेल
    Crime News in Bhilai: पूजा स्टील इंडस्ट्रीज के लोगों ने बताया कि लोहा चोरी का काम रात 12 बजे के बाद किया जाता है। उन्हें लगातार इसकी खबर थी और वह इस पर नजर भी रखे हुए थे। आज उन्होंने इसे रंगे हाथो पकड़ा। उन्होंने तड़के पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसके ठिकाने से भिलाई स्टील प्लांट का लाखो रुपये का लोहा जब्त किया गया। जब्त लोहे में पिग आयरन, टीएमटी, बीआरएम, प्लेट कटिंग, साइड शेयरिंग, बिलेट, वायर रॉड सहित हिसाब किताब की डायरी शामिल है।

    Read Also-  रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: उम्‍मीदवार संभल करें खर्च, EC ने तय की रेट लिस्‍ट, लड्डू 5 रुपये और मठा 10 रुपये

    चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारियों पर भी हो कार्रवाई
    ट्रक ट्रेलर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि यह चोरी ड्रायवरों से सांठगांठ करके होती है। इसमें चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि अगर वह चोरी का माल खरीदेंगे नहीं तो कबाड़ी भी उसे नहीं लेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai bhilai crime news bhilai crime news cg bhilai latest news bhilai news bhilai news cg bhilai news in hindi bhilai news latest bhilai news today crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.