Crime News in Korba: कोरबा में सिविल लाइन थाना अंर्गतन हाल ही में कचंदी नाला और उरगा थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सिविल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नशे की लत और अपनी गर्लफ्रेंड की ख्वाइशों को पूरा करने के लिए इस अपराध का सहारा ले रहे थे। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से तीन बाइक, एक एयर गन और एक हाशिया बरामद किया है।
पुलिस अनुसार, ये आरोपी एयर गन और हाशिया का इस्तेमाल कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे नकली एयर गन से हवाई फायरिंग कर अपने शिकार को डरा-धमका कर लूट लेते थे। पिछले कुछ दिनों में कचंदी नाला और उरगा थाना क्षेत्र में इनकी गतिविधियों में तेजी आई थी, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया था।
Read Also- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘दाना’ का असर, अब बदलेगा मौसम, तूफान के साथ दो दिन तक बारिश के आसार
Crime News in Korba: गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जय सिंह राजपूत (21 वर्ष), आयुष महंत उर्फ दुग्गी (20 वर्ष) और विशाल साहू उर्फ कद्दू (21 वर्ष) शामिल हैं। जय सिंह का पता 15 ब्लॉक दशहरा मैदान पंप हाउस है, जबकि आयुष पधरीपारा गणेश पंडाल के पास और विशाल संजय नगर दुर्गा पंडाल के पास का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने कई बार ट्रक और बाइक सवारों को अपना निशाना बनाया। उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Read Also- सावधान! कुछ ही देर में ओडिशा पहुंचने वाला है Cyclone Dana, तटीय राज्यों से 10 लाख लोगों को किया गया शिफ्ट, 300 ट्रेनें रद्द…
Crime News in Korba: कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 21 तारीख को कचंदी नाला के पास बाइक सवार से एक बाइक नगदी रकम और मोबाईल की लूट की गई थी शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई जहां गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बातें सामने आई की उरगा थाना क्षेत्र में भी ट्रक चालकों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था उनके कई मामले हैं मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी की गर्लफ्रेंड है जिन्हें गिफ्ट देने और अपने नशा के शौक को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया करते थे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें ताकि अपराधियों पर काबू पाया जा सके।
Read Also- धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी गिरफ्तार, 91 लाख रुपये से अधिक का किया था गबन
इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नशे की लत और गलत संगत के कारण युवा पीढ़ी अपराध की ओर बढ़ रही है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। पुलिस ने इस दिशा में जागरूकता फैलाने का भी निर्णय लिया है।




