Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: उम्‍मीदवार संभल करें खर्च, EC ने तय की रेट लिस्‍ट, लड्डू 5 रुपये और मठा 10 रुपये

    रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: उम्‍मीदवार संभल करें खर्च, EC ने तय की रेट लिस्‍ट, लड्डू 5 रुपये और मठा 10 रुपये

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 24, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Raipur South Bypoll
    Raipur South Bypoll

    Raipur South Assembly By-election: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी खर्चों को लेकर विभिन्न सामग्रियों की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को इन दरों का पालन करना होगा। चुनाव के दौरान उपयोग होने वाली सामग्री जैसे माला, वाहन, माइक, मंच निर्माण, भोजन, और अन्य प्रचार सामग्रियों पर किए जाने वाले खर्च की सीमाएं तय कर दी गई हैं, जिससे चुनावी खर्चों पर नियंत्रण रखा जा सके।

    चुनावी सामग्री की दरें
    इस बार चुनाव में एक चुनावी लड्डू की कीमत 5 रुपये तय की गई है, जबकि मठा (लस्सी) के लिए 10 रुपये जोड़े जाएंगे। इसके अलावा, छोटी माला की कीमत 15 रुपये और बड़ी माला की 50 रुपये रखी गई है। वीआईपी माला की कीमत 300 रुपये और मोटी माला के लिए 900 रुपये प्रति नग तय की गई है।

    Read Also-  बस्तर में भी रहेगा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर, 2 दिन तक बारिश की संभावना, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    Raipur South Assembly By-election:  छोटे गुलदस्ते की कीमत 60 रुपये और बड़े गुलदस्ते की 110 रुपये प्रति नग निर्धारित की गई है, वहीं खुले फूलों की कीमत 80 रुपये प्रति किलो तय की गई है। चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोजेक्टर का किराया 3500 रुपये प्रति दिन रखा गया है।

    गाड़ियों की दरें
    चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के किराये की दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं। वाहन चालक का किराया 700 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति दिन होगा। डिजाईन वाहन थार का किराया 2200 रुपये प्रतिदिन, जबकि ओपन वाहन का किराया 1200 रुपये तय किया गया है। मारुति डिजायर का किराया 900 रुपये, मारुति इग्निस 960 रुपये, मेटाडोर 1440 रुपये और मिनी बस (एसी) का किराया 2640 रुपये प्रतिदिन रखा गया है।

    Read Also-  राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत-सत्कार के लिए रायपुर तैयार, हाई अलर्ट के बीच चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात

    पंडाल और मंच निर्माण
    Raipur South Assembly By-election:  चुनाव प्रचार के दौरान पंडाल और मंच निर्माण के लिए भी दरें तय की गई हैं। पंडाल और वुडन मंच के निर्माण के लिए 13 से 25 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर निर्धारित की गई है। सामान्य बुके की कीमत 170 रुपये और वीआईपी बुके की कीमत 350 रुपये रखी गई है। स्वागत थाली 150 रुपये, तलवार 500 रुपये, त्रिशूल 500 रुपये, और शाल व साड़ी 500 रुपये प्रति नग तय किए गए हैं।

    सामान्य पोस्टर की कीमत 5 रुपये प्रति वर्गफीट, फ्लेक्स पोस्टर की कीमत 8 रुपये प्रति वर्गफीट, और पानी के जार की कीमत 35 रुपये प्रति नग निर्धारित की गई है। पटाखा लड़ी की कीमत 180 रुपये और पटाखा बम की कीमत प्रति बाक्स 144 रुपये रखी गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    by-election in raipur south assembly raipur city north assembly election 2024 Raipur South Assembly By-election 2024 raipur south assembly by-election date 2024 raipur south assembly election 2024 raipur south assembly seat raipur south by election raipur south by-election 2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.