नई दिल्ली। अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung Galaxy Z Fold 6 अब Amazon India पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस पर 22% फ्लैट डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसी आकर्षक डील्स दे रहा है।
छत्तीसगढ़ पुलिस में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू, ASI से SI बनने के लिए 68 अधिकारियों की योग्यता सूची जारी
अब इतनी है कीमत
Galaxy Z Fold 6 (12GB + 256GB) वेरिएंट की लॉन्च प्राइस ₹1,64,999 थी, लेकिन अब यह ₹1,27,990 में उपलब्ध है। यानी यूजर्स को ₹37,000 की सीधी बचत हो रही है।
Amazon Prime यूजर्स को Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक और अन्य यूजर्स को 3% कैशबैक का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, 49,200 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Vivo V60 की भारत में लॉन्चिंग 12 अगस्त को, मिलेगी दमदार कैमरा सेटअप और Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
Galaxy Z Fold 6 के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
| वेरिएंट | कीमत | कलर |
|---|---|---|
| 256GB | ₹1,64,999 | सिल्वर शैडो, पिंक, कोनेवी |
| 512GB | ₹1,76,999 | सिल्वर शैडो, पिंक, कोनेवी |
| 1TB | ₹2,00,999 | सिर्फ सिल्वर शैडो |
दमदार स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 for Galaxy
- RAM: 12GB
- इनर डिस्प्ले: 7.6-इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X (1Hz-120Hz)
- कवर डिस्प्ले: 6.3-इंच HD+ AMOLED 2X
- कैमरा:
- रियर: 50MP (OIS) + 12MP (Ultra-Wide) + 10MP (Telephoto)
- फ्रंट: 10MP (कवर स्क्रीन) + 4MP (अंडर डिस्प्ले)
- बैटरी: 4,400mAh, 25W फास्ट चार्जिंग
- सुरक्षा: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
- डिज़ाइन: IP48 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट
अब क्यों खरीदें?
हालांकि नया Galaxy Z Fold 7 भी लॉन्च हो चुका है, लेकिन Z Fold 6 अभी भी एक पावरफुल और प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस है। इसकी मौजूदा कीमत इसे एक वैल्यू फॉर मनी डील बनाती है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को स्मार्ट बजट में पाना चाहते हैं।




