नेशनल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को पार्टी ने बिहार की कमान सौंपी है। वह दिलीप जयसवाल की जगह लेंगे।
इससे पहले रविवार को भाजपा ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का एलान किया था। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बता दें कि संजय सरावगी दरभंगा शहरी क्षेत्र से लगातार पांच बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वह नीतीश सरकार में राजस्व मंत्री हैं।




