स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 19 सितंबर को अबू धाबी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराया। इस जीत में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी खासियत रही संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी।
Read Also- टी-20 क्रिकेट में भारत का जलवा, ICC रैंकिंग में रचा इतिहास
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन ने 45 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस पारी के दम पर संजू ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब उनके नाम 307 मैचों में कुल 353 छक्के दर्ज हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था, जिन्होंने अपने 405 मैचों में 350 छक्के लगाए थे।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों में छक्कों की सूची
- संजू सैमसन: 307 मैच, 353 छक्के
- महेंद्र सिंह धोनी: 405 मैच, 350 छक्के
- केएल राहुल: 239 मैच, 332 छक्के
- रॉबिन उथप्पा: 291 मैच, 267 छक्के
- दिनेश कार्तिक: 412 मैच, 261 छक्के
संजू सैमसन ने इस प्रदर्शन के साथ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में भी चौथा स्थान हासिल कर लिया है। उनसे ऊपर केवल रोहित शर्मा (547 छक्के), विराट कोहली (435 छक्के) और सूर्यकुमार यादव (382 छक्के) हैं।
Read Also- कुलदीप यादव का नया रिकॉर्ड: अश्विन को पछाड़कर रच दिया बड़ा इतिहास
मैच का संक्षिप्त विवरण
भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 4 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सुपर 4 की ओर मजबूत संकेत भेजा है। अब भारत सुपर 4 के पहले मैच में 21 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा।




