जशपुर। वर्तमान सरपंच प्रभावती सिदार की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी। ये खौफनाक वारदात दोपहर करीब 12 बजे तब हुई, जब प्रभावती अपने घर के आंगन में स्नान कर रही थीं। हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Raipur News: सतनामी समाज के युवक की पिटाई पर भीम आर्मी ने घेरा थाना, आरक्षक हुआ लाइन अटैच
बता दें कि घटना के समय प्रभावती के पति उत्तम सिदार,घर पर मौजूद नहीं थे। इसी का फायदा उठाकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। उत्तम के भतीजे ने घायल हालत में प्रभावती को कोतबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड से डोंगादरहा सहित पूरे जशपुर जिले में सनसनी फैल गई है।
Archaeological Discoveries in Raipur: खारुन नदी के पास मिला 1 हजार साल पुरानी सभ्यता के अवशेष: कलचुरी काल से जुड़ा है इतिहास
इस वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में डर और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तुमला थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।




