Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    July 27, 2026

    पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के घर-कारखाने पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज लेकर लौटी टीम

    July 27, 2026

    सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त, विधायक अनुज शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    • पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के घर-कारखाने पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज लेकर लौटी टीम
    • सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त, विधायक अनुज शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश
    • बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक, समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त
    • CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति
    • कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » साय कैबिनेट विस्तार: खिचड़ी पकी नहीं, अफवाहें भाप छोड़ रही हैं!

    साय कैबिनेट विस्तार: खिचड़ी पकी नहीं, अफवाहें भाप छोड़ रही हैं!

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 18, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    साय कैबिनेट विस्तार: खिचड़ी पकी नहीं, अफवाहें भाप छोड़ रही हैं!

    रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार का कैबिनेट विस्तार किसी “धीमी आंच की खिचड़ी” से कम नहीं। खुशबू इतनी फैली है कि पूरे रायपुर से लेकर दिल्ली तक सब “झांका-झांकी” कर रहे हैं, लेकिन प्लेट में परोसने लायक अभी कुछ नहीं है।

    कहानी ये थी कि आज शाम तीन नए मंत्रियों ”खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव” का ऐलान हो जाएगा। वजह भी सुनिए: CM साय जापान दौरे पर निकलने वाले हैं, तो सोचा गया कि पहले कैबिनेट में मसाला डाल दिया जाए। लेकिन हुआ उल्टा। ऐलान की जगह अफवाहों का तड़का लग गया। मतलब मंत्रियों के नाम की घोषणा से पहले ही “व्हाट्सऐप कैबिनेट” बन चुका है।

    हरियाणा फार्मूला, राज्यपाल से मुलाकात, और हाईकमान की हरी झंडी, इन सब तर्कों के बीच असली सच्चाई यही दिख रही है कि साय कैबिनेट की खिचड़ी को पूरी तरह गलने में अभी महीना-डेढ़ महीना और लगने वाला है।

    राजनीतिक गलियारों में चर्चा और अफवाहों की रेस

    • गजेंद्र यादव – दुर्ग से विधायक, और बिहार चुनाव के बहाने उनका नाम हवा में तैर रहा है।
    • खुशवंत साहेब – सतनामी समाज के नेता, और आरंग से विधायक। राजनीति में दावा इतना मजबूत कि उनका नाम लगातार लिस्ट में ऊपर घूम रहा है।
    • राजेश अग्रवाल – भी चर्चाओं की कतार में।
      इसके अलावा कुछ पुराने मंत्री, कुछ नए चेहरे और महिला विधायकों के नाम भी चर्चाओं में तैर रहे हैं। यानी कैबिनेट की लिस्ट से ज्यादा बड़ी हो गई है “गॉसिप लिस्ट”।

    यह वही खिचड़ी है जिसमें चावल भी ज्यादा हैं, दाल भी, लेकिन पतीला छोटा। सबको जगह कहां से मिलेगी?  सोशल मीडिया से लेकर चाय की टपरी तक, हर जगह लिस्ट वायरल है। मंत्री बनते-बनते कई लोग पहले ही “व्हाट्सऐप मंत्री” बन चुके हैं। दिल्ली से हरी झंडी मिली है, लेकिन सिग्नल अभी भी “रेड” पर अटका है। जनता को मंत्री नहीं चाहिए, काम चाहिए। लेकिन राजनीति में काम से ज्यादा दिलचस्पी इस बात में होती है कि “किसको कुर्सी मिली और किसको सिर्फ मिठाई।”

    छत्तीसगढ़ का कैबिनेट विस्तार एक ऐसा टीवी सीरियल है जिसका “प्रोमो” हर हफ्ते आता है, लेकिन असली एपिसोड कब प्रसारित होगा ये सिर्फ लेखक (हाईकमान) ही जानता है। तब तक जनता और नेता दोनों अफवाहों की खिचड़ी से ही पेट भर रहे होते हैं।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #SaiCabinetDrama #ChhattisgarhPolitics #CabinetExpansion #ChairPolitics #RumorGovernment #सायकैबिनेटखिचड़ी #छत्तीसगढ़राजनीति #मंत्रिमंडलविस्तार #कुर्सीकीजंग #अफवाहोंकीसरकार
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.