बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मामूली बात पर एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्र को बेहरमी से पीटा, गालियां दीं और उसे घसीटते हुए सड़क पर अपमानित किया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो खुद अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इजरायल-ईरान युद्ध पर ब्रेक का बाजार पर असर, सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त उछाल
मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाहन की हेडलाइट चेहरे पर पड़ने की बात को लेकर शुरू हुई। इसी बात पर छात्र और युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। आरोपियों ने छात्र के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसे अपशब्द भी कहे और वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित छात्र ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रूद्र शुक्ला समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले ने शहर में आक्रोश का माहौल बना दिया है।




