नारायणपुर। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग से नक्सलियों का डंप सामान जब्त किया गया है। मौके से भरमार बंदूक, प्रेशर कूकर बम, बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
धनोरा थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी होने की आशंका पर बीडीएस टीम ने सघन तलाशी ली। जांच में बरामदगी स्थल के आसपास नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी की सक्रियता भी सामने आई।
Read Also- प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड बनी कातिल: चाकू से मारकर बॉयफ्रेंड की ली जान, पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा
बरामद नक्सली सामग्री:
- भरमार बंदूक
- प्रेशर कुकर बम
- बारूद
- मल्टीमीटर
सुरक्षा बलों ने कहा है कि नक्सलियों की गतिविधियों पर निगरानी और दबाव लगातार जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण इलाकों को नक्सली खतरे से मुक्त किया जा सके।




