Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    July 25, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय
    • CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी
    • शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड बनी कातिल: चाकू से मारकर बॉयफ्रेंड की ली जान, पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा

    प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड बनी कातिल: चाकू से मारकर बॉयफ्रेंड की ली जान, पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 30, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड बनी कातिल: चाकू से मारकर बॉयफ्रेंड की ली जान, पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा

    रायपुर। राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने 20 वर्षीय प्रेमी मोहम्मद सद्दाम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सद्दाम मूलतः बिहार का रहने वाला था और रायपुर के एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

    मिली जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को मोहम्मद सद्दाम अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ एवॉन लॉज पहुंचा था। 28 सितंबर को सद्दाम बाहर नहीं निकला, जबकि लड़की अकेली बाहर आती हुई सीसीटीवी में दिखाई दी। 29 सितंबर को दोनों ही नहीं दिखे, जिसके बाद लॉज प्रबंधन को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

    गंज पुलिस मौके पर पहुंची और मास्टर चाबी से कमरा खोला गया। अंदर सद्दाम की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके गले, पीठ और शरीर के कई हिस्सों पर चाकू के गहरे घाव मिले।

    Read Also-  युवती की गुंडागर्दी, मामूली टक्कर पर ड्राइवर को कार में घुसकर पीटा

    वारदात के बाद भागी नाबालिग
    हत्या के बाद नाबालिग ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और चाबी रेलवे ट्रैक पर फेंक दी। इसके बाद वह ट्रेन से बिलासपुर भागकर अपने घर कोनी पहुंची। वहां उसने मां को पूरी घटना बताई। परिजनों के साथ वह कोनी थाने पहुंची और सरेंडर कर दिया।

    लड़की का कबूलनामा
    पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह गर्भवती है। शादी को लेकर उसका और सद्दाम का विवाद चल रहा था। लॉज में सद्दाम ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद के बाद दोनों सो गए, लेकिन सुबह करीब 3 बजे लड़की सद्दाम की धमकियों से डरकर उठी और सोते हुए सद्दाम पर चाकू से पांच बार हमला कर दिया। हमले के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    जांच में जुटी पुलिस
    बिलासपुर पुलिस ने नाबालिग को रायपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग ने लॉज में ठहरने के लिए पहचान पत्र (आईडी) प्रस्तुत किया था या बिना आईडी के ही कमरा उपलब्ध कराया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur case raipur double murder case का खुलासा raipur murder raipur murder case raipur murder case 2025 raipur murdeर case
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.