Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    August 9, 2026

    कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

    August 9, 2026

    भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान
    • कल 10 अगस्त को रायपुर में तिरंगा यात्रा, 3 घंटे प्रभावित रहेगा यातायात; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था
    • भूतेश्वरनाथ से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे चल रहा व्यक्ति घायल
    • असम बाढ़ पर CM साय की पहल, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान
    • सीपत के सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत
    • संजय सिंह, केजरीवाल और कांग्रेस पर CM साय का निशाना, बोले- देश और छत्तीसगढ़ तेजी से कर रहे विकास
    • ‘हाईजैक सरकार’ बयान पर अटल श्रीवास्तव का समर्थन, भाजपा सरकार को बताया कठपुतली
    • AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘अडानी और मोदी के डायरेक्शन पर चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » टीम India ने लिया 77 साल का बदला: अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज को ढाई दिन में पारी और 140 रन से रौंदा, मैच सिर्फ 217 ओवर में खत्म

    टीम India ने लिया 77 साल का बदला: अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज को ढाई दिन में पारी और 140 रन से रौंदा, मैच सिर्फ 217 ओवर में खत्म

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 4, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    टीम India ने लिया 77 साल का बदला: अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज को ढाई दिन में पारी और 140 रन से रौंदा, मैच सिर्फ 217 ओवर में खत्म

    स्पोर्ट्स डेस्क। अहमदाबाद में खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया और भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 450 ओवर तक चलने वाले टेस्ट मैच का नतीजा महज 217.2 ओवर में ही निकल गया।

    वेस्टइंडीज की बैटिंग फ्लॉप
    वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद फॉलोऑन में मिली दूसरी पारी में भी कैरेबियाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और 45.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गए। यानी पूरी टीम मैच में मिलाकर सिर्फ 89.2 ओवर ही खेल सकी। दूसरी पारी में पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

    जडेजा का ऑलराउंड शो, रिकॉर्ड के करीब
    रवींद्र जडेजा ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 104 रन बनाए और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ उनके टेस्ट करियर में 3990 रन और 334 विकेट हो गए हैं। अब वे सिर्फ 10 रन दूर हैं उस ऐतिहासिक क्लब से, जिसमें कपिल देव और डेनियल विटोरी जैसे दिग्गज शामिल हैं टेस्ट में 4000 रन और 300 विकेट वाले ऑलराउंडर्स।

    Read Also-  ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले बड़ा बदलाव: शुभमन गिल के हाथों में वनडे की बागडोर, रोहित शर्मा से छीनी गई कप्तानी

    राहुल और जुरेल की यादगार पारियां
    केएल राहुल ने 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यह उनका भारतीय सरजमीं पर 9 साल बाद पहला शतक है। वहीं युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जमाया। उन्होंने 125 रन बनाए और इस उपलब्धि के साथ वे भारत के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ 12वें विकेटकीपर बन गए।

    गेंदबाजों का दबदबा

    इस टेस्ट मैच में भारत के पेसर और स्पिनर दोनों ने ही वेस्टइंडीज पर पूरी तरह दबाव बनाया।

    • पहली पारी में पेसरों ने 7 और स्पिनरों ने 3 विकेट लिए।
    • दूसरी पारी में स्पिनरों ने 7 और पेसरों ने 3 विकेट चटकाए।

    मोहम्मद सिराज ने पूरे मैच में 7 विकेट लिए, जसप्रीत बुमराह को 3 सफलता मिली। स्पिनरों में जडेजा और कुलदीप यादव को 4-4 और वाशिंगटन सुंदर को 2 विकेट हासिल हुए।

    Read Also-  PM मोदी ने कहा- खेल के मैदान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’, PCB चीफ नकवी ने की ट्रॉफी देने की जिद, टीम इंडिया के न मानने पर खुद ले गए पुरस्कार

    घरेलू रिकॉर्ड बराबर
    इस जीत के साथ भारत ने पहली बार अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड बराबर कर लिया। सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ही एकमात्र टीम थी जिसके खिलाफ भारत का घरेलू रिकॉर्ड नेगेटिव था। अब मौका है कि दिल्ली टेस्ट में जीत के साथ भारत हर टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ घरेलू स्तर पर पॉजिटिव रिकॉर्ड बना ले।

    अगला टेस्ट दिल्ली में
    सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। यहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक सात टेस्ट खेले गए हैं, जिनमें भारत ने सिर्फ एक में जीत दर्ज की है, वेस्टइंडीज ने 2 जीते हैं जबकि 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ind vs wi 1st test ind vs wi 1st test 2025 ind vs wi 1st test day 1 ind vs wi 1st test day 2 ind vs wi 1st test day 3 ind vs wi 1st test match
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, साई सुदर्शन नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज

    महिला एशिया कप 2026: 28 अगस्त से होगा आगाज, भारत-पाक भिड़ंत 5 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे

    खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू

    Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात

    Asian Legends League 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, धवन बनाम हफीज पर रहेंगी निगाहें

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.