Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जिला अस्पताल में जन्मा ‘मरमेड बेबी’, जन्म के तीन घंटे बाद हुई मौत

    जिला अस्पताल में जन्मा ‘मरमेड बेबी’, जन्म के तीन घंटे बाद हुई मौत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 3, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    जिला अस्पताल में जन्मा ‘मरमेड बेबी’, जन्म के तीन घंटे बाद हुई मौत

    धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल में एक दुर्लभ जन्मजात विकृति ‘मरमेड सिंड्रोम’ (सिरेनोमेलिया) से पीड़ित शिशु का जन्म हुआ, जो जन्म के लगभग तीन घंटे बाद ही चल बसा। 28 वर्षीय महिला का यह दूसरा बच्चा था। डॉक्टरों ने इसे बेहद दुर्लभ मामला बताते हुए छत्तीसगढ़ का पहला और भारत का दूसरा दर्ज केस कहा है।

    जानकारी के मुताबिक, आठ महीने की गर्भवती महिला बुधवार सुबह लेबर पेन के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुई। डॉक्टरों ने डिलीवरी कराने का निर्णय लिया और जब शिशु का जन्म हुआ, तो देखने वाले डॉक्टरों के लिए यह दृश्य चौंकाने वाला था। नवजात के दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे, और शरीर का निचला हिस्सा अविकसित था।

    Read Also-  दशहरे पर शराबी युवक का उत्पात, दो युवकों को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

    डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर रागिनी सिंह ठाकुर ने बताया, “बच्चे के ऊपरी हिस्से जैसे आंख, नाक और हृदय सामान्य रूप से विकसित थे, लेकिन रीढ़ की हड्डी से नीचे का हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ था। शिशु का वजन केवल 800 ग्राम था। आमतौर पर सोनोग्राफी में इस प्रकार की असामान्यता का पता चल जाता है, लेकिन इस मामले में डिलीवरी के समय ही यह सामने आया।”

    विशेषज्ञों का कहना है कि मरमेड सिंड्रोम के कारण जन्मजात अंग जैसे गुर्दे, मूत्रमार्ग और जननांग पूरी तरह विकसित नहीं होते, इसलिए शिशु का जीवनकाल सामान्यतः बहुत कम होता है। इस विकृति में लड़कों में होने की संभावना लड़कियों की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक होती है।

    Read Also-    छिंदवाड़ा में अज्ञात बीमारी का खौफ, 7 माह और 1 साल के बच्चे को नागपुर रेफर

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक मरमेड सिंड्रोम के लगभग 300 ही दस्तावेजीकृत मामले सामने आए हैं। भारत में इससे पहले 2016 में उत्तर प्रदेश में ऐसा पहला मामला सामने आया था, जहां जन्म के कुछ ही मिनटों बाद शिशु की मृत्यु हो गई थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg dhamtari news dhamtari news dhamtari news cg dhamtari news hindi dhamtari news latest dhamtari news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.