नारायणपुर। जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ के परिया-काकुर इलाके में दो दिन पहले हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 48 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में CPI (माओइस्ट) के PLGA प्लाटून नंबर-1 का कमांडर राहुल पुनेम भी शामिल है। सभी माओवादियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, जिनमें AK-47, इंसास, SLR राइफल और स्नाइपर जैसे अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। ऑपरेशन के बाद जवान शवों और बरामद हथियारों के साथ सुरक्षित वापस लौट आए।
Read Also- अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सली मुठभेड़: 6 माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़े माओवादी नेताओं की सुरक्षा में लगे थे नक्सली
पुलिस के अनुसार, मारे गए नक्सली संगठन के बड़े नेताओं को सुरक्षा देने का काम करते थे। वे नेताओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने और हमलों को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित फाइटर्स थे। PLGA प्लाटून नंबर-1 को नक्सल संगठन का सबसे खतरनाक और सक्रिय दस्ता माना जाता है।
मानसून में भी जारी है ऑपरेशन
बरसात के मौसम में भी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन मानसून जारी है। खुफिया जानकारी के आधार पर DRG, STF और BSF के जवानों को 17 जुलाई को अबूझमाड़ के परिया-काकुर इलाके के लिए रवाना किया गया था। 18 जुलाई की दोपहर को जवानों की माओवादियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें फोर्स ने साहसिक कार्रवाई करते हुए छह नक्सलियों को ढेर कर दिया।
Read Also- चेतावनी को किया नजरअंदाज, दो सगे भाइयों ने कर दी पड़ोसी की हत्या
संयुक्त बलों की कार्रवाई
नारायणपुर के एसपी रॉबिंसन गुरिया ने बताया कि यह एक संयुक्त अभियान था, जिसमें नारायणपुर, कांकेर, बस्तर और कोंडागांव जिलों की DRG, STF और BSF की 129वीं, 133वीं और 135वीं बटालियन शामिल रहीं। 18 जुलाई को दोपहर से शुरू हुई गोलीबारी रुक-रुक कर कई घंटों तक चलती रही।
6 महीने में 204 नक्सली मारे गए: IG बस्तर
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी दी कि साल 2025 के पहले छह महीनों में अब तक कुल 204 नक्सली मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग में CPI (माओवादी) के खिलाफ चलाए जा रहे सशक्त अभियान के सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं।




