नारायणपुर। जिले में माओवाद प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महाराष्ट्र सीमा से लगे घने जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 6 नक्सली कमांडर मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में कई इनामी लीडर शामिल बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने मौके से सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।
Read Also- चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद गरमाई राजनीति, कांग्रेस का 19 जुलाई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माओवादियों की गतिविधियों की गोपनीय सूचना के आधार पर DRG, ITBP और CRPF की संयुक्त टीमों ने अबूझमाड़ के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहर से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही, जो कई घंटों तक चली।
Read Also- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा
अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से AK-47, SLR राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्रियाँ बरामद की गई हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है और अब भी गहन सर्चिंग अभियान जारी है, ताकि अन्य नक्सलियों की उपस्थिति की पुष्टि की जा सके। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है।




