Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 18, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला

    रायपुर।  छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा। इस दौरान ईडी ने उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने चैतन्य को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है।

    ईडी की आठ सदस्यीय टीम सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में पहुंची और पूरे घर की तलाशी ली। गिरफ्तारी को लेकर ईडी की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले से संबंधित है। ईडी को शक है कि चैतन्य बघेल इस मामले में आर्थिक लाभ उठाने वालों में शामिल हैं।

    Read Also-  भारतमाला मुआवजा घोटाला: हाईकोर्ट से चार आरोपियों को मिली जमानत, अब तक 10 गिरफ्तारियां 

    गिरफ्तारी पर उठे सवाल, वकील ने बताई धार्मिक भावनाओं की अनदेखी
    चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने गिरफ्तारी को पूरी तरह गैरकानूनी और राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने बताया कि चैतन्य बघेल को आज तक कोई समन जारी नहीं किया गया था। केवल एक गवाह  लक्ष्मी उर्फ पप्पू बंसल के बयान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

    रिजवी ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी के समय चैतन्य बघेल अपने जन्मदिन के मौके पर पूजा कर रहे थे। इसी दौरान ईडी की टीम जूते पहनकर पूजा स्थल में घुस गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह बात अदालत के समक्ष भी रखी गई है।

    Read Also-  ED की विशेष कोर्ट में चैतन्य बघेल की पेशी: भूपेश बघेल, चरणदास महंत सहित सभी कांग्रेस विधायक पहुंचे न्यायालय 

    राजनीतिक भूचाल, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर प्रवर्तन एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई आगामी चुनावों को देखते हुए विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश है। वहीं, भाजपा की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg hindi news cg news cg news live cg news today cg today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.