Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारतमाला मुआवजा घोटाला: हाईकोर्ट से चार आरोपियों को मिली जमानत, अब तक 10 गिरफ्तारियां

    भारतमाला मुआवजा घोटाला: हाईकोर्ट से चार आरोपियों को मिली जमानत, अब तक 10 गिरफ्तारियां

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 18, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    भारतमाला मुआवजा घोटाला: हाईकोर्ट से चार आरोपियों को मिली जमानत

    बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े बहुचर्चित मुआवजा घोटाले में जेल में बंद चार आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने हरमीत खनूजा, उमा देवी तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन को नियमित जमानत प्रदान कर दी है। सभी आरोपी पिछले तीन महीनों से रायपुर जेल में बंद थे।

    इस मामले की सुनवाई छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की एकल पीठ में हुई। सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से अधिवक्ता सरफराज खान सहित अन्य वकीलों ने पक्ष रखते हुए कहा कि उनके मुवक्किलों के खिलाफ कोई ऐसा ठोस आधार नहीं है, जिससे उन्हें जमानत से वंचित रखा जा सके। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों और रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेजों को देखने के बाद यह स्पष्ट किया कि यह कोई अंतरिम राहत नहीं, बल्कि कानून के तहत मिलने वाला नियमित अधिकार है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने बढ़ाई धान खरीदी की सीमा, अब 78 लाख मीट्रिक टन तक होगा उपार्जन

    अब तक 10 गिरफ्तारियां
    इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की कार्रवाई लगातार जारी है। दो दिन पहले ही EOW ने जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों समेत छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विभाग के सेवानिवृत्त अमीन गोपाल राम वर्मा, नरेन्द्र कुमार नायक, खेमराज कोसले, पुनुराम देशलहरे, भोजराम साहू और कुंदन बघेल के नाम शामिल हैं। इन नई गिरफ्तारियों के बाद मामले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    क्या है भारतमाला परियोजना?
    भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देशभर में तेज, सुगम और सुदृढ़ सड़क नेटवर्क तैयार करना है। इसके अंतर्गत पुराने अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के साथ-साथ नए फोरलेन राजमार्गों का भी निर्माण किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तक लगभग 463 किलोमीटर लंबी नई फोरलेन सड़क बनाई जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news live today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.