बीजापुर। सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 इनामी समेत 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
कब्जे से टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक, डेटोनेटर, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर एवं जमीन खोदने का औजार बरामद किया गया।
सड़क हादसे में बच्ची की मौत, ब्रेकर पर उछली बाइक, नीचे गिरी बच्ची, पीछे से आ राही ट्रेलर ने रौंदा
जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दिनांक 15 अप्रैल को थाना उसूर से थाना एवं कोबरा 205, 210 वाहिनी का बल टेकमेटला की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी।
अभियान के दौरान टेकमेटला के जंगल से विस्फोटक के साथ 7 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार एवं प्रतिबंधित संगठन का पाम्पलेट आदि बरामद किया गया।
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान
1. देवा माड़वी (रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य) पिता अंदा माड़वी उम्र 23 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*
*2. चैनु माड़वी (रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य) पिता मंगड़ू माड़वी उम्र 20 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*
*3. मल्ला माड़वी (रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य) पिता हुंगा उम्र 24 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*
*4. माड़वी लखमा (रेखापल्ली DAKMS सदस्य) पिता हड़मा उम्र 45 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*
*5. लाला मीड़ियम (रेखापल्ली कृषि शाखा सदस्य) पिता कोसा उम्र 30 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*
*6. अंदा माड़वी (मारूड़बाका आरपीसी जनताना सदस्य) पिता देवा उम्र 32 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*
*7. गंगा माड़वी (रेखापल्ली DAKMS सदस्य) पिता देवा उम्र 39 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*




