Khabarwaad Sukama: सर्चिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली है। नक्सलियों द्धारा लगाए गए आईईडी को सुरक्षाबलों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों द्वारा मूलेर-बड़ेसट्टी मार्ग में आईईडी लगाया गया था।
Read Also: भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बोलेरो को मारी टक्कर, ट्रेलर चालक मौके से फरार
सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों ने मूलेर जाने वाले मार्ग पर 5 किलोमीटर दूरी के पास 5 किलो वजन का 1 आईईडी बरामद किया गया। सुरक्षाबलों द्वारा बरामद आईईडी को सुझ-बुझ एवं सर्तकता से मौके पर ही नष्ट किया गया।




