Bijapur Encounter Update: बीजापुर के जंगल में सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मौके से ऑटोमेटिक हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है। जंगल के अभी भी रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
Read Also- बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी, कई माओवादियों के मारे जाने की खबर…
Bijapur Encounter Update: मिली जानकारी के मुताबिक, जिले से डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल के संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान मद्देड़ थाना क्षेत्र के बन्देपारा, कोरणजेड के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में 3 माओवादियों के ढेर होने की पुष्टि हुई है। सर्चिंग के बाद मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है।




