Khabarwaad Durg: भिलाई के छावनी में एक कार से तीन से चार दिन पुरानी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच तेज कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पूरे केस की जांच में पुलिस जुट गई है.
बताया जा रहा है कि यह कार महीने भर से भिलाई छावनी इलाके में खड़ी है. बुधवार को इस कार से बहुत ज्यादा बदबू आ रही थी. तब भिलाई के कुछ लोगों ने सेकेंड हैंड वाहनों के मालिक जिसकी यह दुकान है उस विक्रेता को खबर की. उसके बाद जब कार को खोला गया तो इसमें से सड़ी गली लाश मिली. जिसे देख वहां खड़े लोगों के होश उड़ गए. उसके बाद भिलाई छावनी पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच तेज कर दी है.
Read Also: दो पहाड़ी कोरवाओं के बीच खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
मैकेनिक के गैरेज में खड़ी थी कार
यह कार जिससे लाश मिली है. वह एक गैरेज में खड़ी थी. यह गैरेज एक ऑटो डीलर का है जो सेकेंड हैंड कार की बिक्री का काम करता है. जिसकी वजह से गैरेज के बाहर हमेशा दर्जनों गाड़ियां रहती है. पुलिस ऑटो डीलर के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम कर रही है. बताया जा रहा कि यह कार यहां डेढ़ महीने से खड़ी है.




