Khabarwaad Raigarh: आज शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाले में एक व्यक्ति का कटा पैर मिला। पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़कर जांच में जुट गई थी, लेकिन कुछ घंटे बाद मामला में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया।
Read also:नाले में मिला कटा पैर, इलाके में मचा हड़कंप, कुछ घंटे बाद हुआ चौकाने वाला खुलासा
जानकारी के मुताबिक आज शाम शहर के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे स्थित नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का कटे हुए पैर मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि किसी अज्ञात कार चालक के द्वारा पैर को नाले में फेका गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए कुछ ही घंटो में पैर फेंकने वाले युवक का पता लगा लिया। जिसके बाद पुलिस आर एल अस्पताल पहुंची। युवक यहां अपने घायल पिता विश्वनाथ पाली का इलाज कराने आया था ।
Read also: व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की तिथियों में संशोधन, इस वजह से लिया गया निर्णय
डॉक्टरों ने बताया कि पिता के पैर में इंफेक्शन फैल चुका था। इसलिए उसे ऑपरेशन कर अलग किया गया। डॉक्टरों ने कटे पैर को जलाने की बात कहीं, लेकिन उसने पिता के पांव को नाले में ले जाकर फेंक दिया। जिसके बाद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस को घटना सूचना मिली।




