Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 10, 2026

    लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, काम नहीं करने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, दो के पंजीयन निरस्त

    September 10, 2026

    ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, काम नहीं करने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, दो के पंजीयन निरस्त
    • ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा
    • चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित
    • ‘हनुमान अंश’ पर CM साय का बड़ा ऐलान, फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सरकार करेगी विचार
    • शशिकांत के इलाज के लिए आगे आए CM साय, एम्स में भर्ती कराया, 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
    • छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, संभावित खतरों की पहले पहचान कर करें प्रभावी कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • CM साय की मौजूदगी में कोयलीबेड़ा के 150 से ज्यादा ग्रामीणों का BJP में प्रवेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी: आरोपी वकील फैज़ान खान का चौकाने वाला खुलासा

    शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी: आरोपी वकील फैज़ान खान का चौकाने वाला खुलासा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 21, 2024Updated:November 21, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    ShahRukh Khan Death Threat
    ShahRukh Khan Death Threat

    Shahrukh Khan Death Threat: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, बांद्रा पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि रायपुर से गिरफ्तार आरोपी वकील फैज़ान खान ने शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात जवानों और उनके बेटे आर्यन खान के बारे में जानकारी जुटाई थी।

    धमकी देने से पहले की थी ऑनलाइन सर्च
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने शाहरुख खान की सुरक्षा और उनके बेटे आर्यन खान के बारे में ऑनलाइन सर्च करके कई जानकारियां इकट्ठा की थीं। जब आरोपी के पास मौजूद दूसरे मोबाइल की जाँच की गई, तो उसके इंटरनेट हिस्ट्री से यह तथ्य सामने आए। हालांकि, जब आरोपी से इस बारे में पूछा गया, तो उसने भरोसा करने योग्य कोई उत्तर नहीं दिया।

    Read Also-  शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में एक शख्स रायपुर से हुआ अरेस्ट

    फोन के माध्यम से दी गई धमकी
    Shahrukh Khan Death Threat:  बांद्रा पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इंटरनेट से बांद्रा पुलिस स्टेशन का लैंडलाइन नंबर निकाला और फिर उसी नंबर पर धमकी भरा कॉल किया। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन 30 अक्टूबर को खरीदी गई थी। फैज़ान ने खुद यह फोन लिया था और उसमें अपना पुराना सिम कार्ड डाला था।

    फैज़ान ने मोबाइल चोरी की झूठी शिकायत की थी
    एक सप्ताह बाद, 2 नवंबर को फैज़ान ने उस मोबाइल के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसने मोबाइल नंबर को बंद नहीं करवाया। पुलिस ने इसकी गहन जांच की और पाया कि अगर मोबाइल चोरी हुआ होता, तो आरोपी के द्वारा सिम कार्ड बदलने की संभावना थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके अलावा, मोबाइल चोरी के बाद फैज़ान ने फोन ट्रैक करने की कोई कोशिश नहीं की।

    Read Also-  19 साल बाद लौट रहा है शक्तिमान, मुकेश खन्ना ने शेयर की पहली झलक! फैंस बोले- इसी का तो था इंतजार…

    जांच में सहयोग नहीं कर रहा आरोपी
    Shahrukh Khan Death Threat:  पुलिस के अनुसार, आरोपी वकील फैज़ान खान जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और बार-बार अपने बयान बदल रहा है। उसने धमकी देने से पहले ही यह पूरी योजना बनाई थी, जिसे अंजाम दिया गया। फैज़ान इस समय पुलिस कस्टडी में है और पुलिस उसकी हर गतिविधि की गहन जांच कर रही है।

    5 नवंबर को मिला धमकी भरा कॉल
    मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 5 नवंबर को शाहरुख खान को लेकर धमकी भरा कॉल आया। एक अज्ञात शख्स ने फोन कर कहा, “शाहरुख मन्नत बैंडस्टैंड वाला है ना, अगर उसने 50 लाख नहीं दिए, तो उसे मार डालूंगा।” जब पुलिस ने कॉलर से उसका नाम पूछा, तो उसने कहा, “मेरे लिए यह मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।” धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    death threat to shahrukh khan death threats to shahrukh khan shah rukh khan death threat shah rukh khan gets death threat shahrukh khan death threat
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    ‘बंटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल ने पर्दे पर जीवंत की विभाजन की त्रासदी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.