मुंबई। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हल्की तेजी के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 45.36 अंकों (0.06%) की बढ़त के साथ 81,319.11 पर और एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 14.40 अंकों (0.06%) की तेजी के साथ 24,891 पर कारोबार की शुरुआत हुई। सोमवार को सेंसेक्स 676.09 अंकों (0.84%) और निफ्टी 50 245.65 अंकों (1.00%) की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने किया जोरदार प्रदर्शन
आज सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। निफ्टी 50 में 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ और 28 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले, जबकि 1 कंपनी का शेयर स्थिर रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.81% की बढ़त के साथ सबसे ऊपर रहा, जबकि एचसीएल टेक का शेयर 0.55% की गिरावट के साथ सबसे अधिक प्रभावित हुआ।
Read Also- दुनिया की नजर में भारत: 24 देशों के सर्वे में खुलासा, जानिए कौन देश है खिलाफ
एनटीपीसी, एयरटेल और अन्य में दिखी मजबूती
सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में एनटीपीसी 1.13%, भारती एयरटेल 0.89%, अडाणी पोर्ट्स 0.70%, ट्रेंट 0.32%, टाटा स्टील 0.19%, एसबीआई 0.15%, टीसीएस 0.13%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.13%, टाइटन 0.11%, एटरनल 0.11%, इंफोसिस 0.10%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.07% और एशियन पेंट्स 0.02% बढ़त के साथ खुले।
महिंद्रा, टाटा मोटर्स और मारुति में शुरुआती गिरावट
वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 0.54%, एक्सिस बैंक 0.50%, मारुति सुजुकी 0.46%, बजाज फिनसर्व 0.44%, बजाज फाइनेंस 0.41%, सनफार्मा 0.33%, पावरग्रिड 0.28%, एचडीएफसी बैंक 0.26%, बीईएल 0.22%, आईटीसी 0.22%, टाटा मोटर्स 0.21%, आईसीआईसीआई बैंक 0.08% और अल्ट्राटेक गिरावट के साथ खुले।




