Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर जांच होगी अब और आसान: रायपुर-बिलासपुर में दो नए लैब जल्द होंगे शुरू

    छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर जांच होगी अब और आसान: रायपुर-बिलासपुर में दो नए लैब जल्द होंगे शुरू

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 24, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर जांच होगी अब और आसान: रायपुर-बिलासपुर में दो नए लैब जल्द होंगे शुरू

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने और स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में स्मार्ट मीटरों की जांच के लिए कुल चार लैब उपलब्ध होंगे, जिससे परीक्षण प्रक्रिया पहले से कहीं तेज और सुगम हो जाएगी।

    फिलहाल भिलाई में राज्य पॉवर कंपनी का एकमात्र लैब है, जहां पुराने और नए दोनों प्रकार के मीटरों की जांच की जाती है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद इसी लैब में उनकी जांच व्यवस्था भी की गई है। लेकिन पूरे प्रदेश से मीटर भेजे जाने के कारण यहां जांच की प्रक्रिया धीमी रहती थी।

    Read Also-  मुख्यमंत्री साय दो दिवसीय दौरे दिल्ली पर हुए रवाना, कहा– मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद

    करीब छह माह पहले नया रायपुर में केंद्र सरकार के सीपीआरआई द्वारा एक अत्याधुनिक लैब शुरू किया गया था, जिसमें स्मार्ट मीटरों का परीक्षण किया जा रहा है। अब इसी क्रम में राज्य पॉवर कंपनी ने रायपुर के गुढ़ियारी और बिलासपुर के तिफरा में दो नए जांच लैब विकसित किए हैं। दोनों लैबों का निर्माण अंतिम चरण में है और इनके शुरू होने के बाद राज्य में स्मार्ट मीटर परीक्षण की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

    स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत में प्रदेश में कोई भी परीक्षण सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण मीटरों की जांच के लिए उन्हें भोपाल भेजना पड़ता था। टाटा और जीनस कंपनियों द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का इंस्टॉलेशन से पहले परीक्षण अनिवार्य है। साथ ही, मीटर खराब होने या उपभोक्ता द्वारा शिकायत मिलने पर भी जांच की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मीटरों का बाहर भेजना समय और लागत, दोनों बढ़ा देता था।

    नए लैब चालू होने के बाद

    • बिलासपुर और सरगुजा संभाग के मीटरों की जांच तिफरा (बिलासपुर) में होगी।
    • रायपुर और बस्तर संभाग के मीटरों की जांच रायपुर के गुढ़ियारी स्थित लैब में की जाएगी।
    • दुर्ग संभाग के मीटरों की जांच पहले की तरह भिलाई में ही होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh breaking news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today raipur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.