Khabarwaad Mungeli. मुंगेली में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. युवक को बचाने आई उसकी मां भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई. फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
मां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर
जानकारी के मुताबिक दरअसल, ये पूरा मामला मुंगेली के लोरमी थाना क्षेत्र का है. महरपुर गांव में एक 20 वर्षीय प्रहलाद मरावी नाम का युवक करंट की चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक के घर के पास लगे खंभे पर लगे सपोर्ट वायर में करंट था. सपोर्ट वायर का एक हिस्सा खेत को घेरने के लिए लगाए गए तार में था. युवक जब तार के पास से गुजरने लगा, तो वो करेंट की चपेट में आ गया. बेटे को देख महिला उसे बचाने के उद्देश्य से वहां पहुंची. हालांकि वो बेटे को बचा नहीं पाई और खुद करंट की चपेट में आकर झुलस गई. महिला को लोरमी के अस्पताल लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. फिलहाल महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है.
यह भी पढ़े :
होली पर रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इन ट्रेनों में लगेंगे एक्सट्रा कोच
मौसम की बेरुखी ने किसानों पर बरपाया कहर, धमधा में गेहूं और चने की 80%फसल बर्बाद
कोरिया पुलिस की कार्यवाही, नशीली दवाओं के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार




