Son of Sardaar 2: अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर एक अपडेट सामने आई है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और अब उनका इंतजार भी जल्द ही ख़त्म हो जाएगा क्योंकि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। जियो स्टूडियो ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘हंसी, एक्शन और सरदार का स्वैग- कुछ बड़ा होने वाला है। सन ऑफ सरदार 2 आने वाली है।’
The journey of #SonOfSardaar2 begins with prayers, blessings, and an amazing team🔥🙏#JyotiDeshpande @nrpachisia @talrejapravin @KumarMangat @jiostudios @ADFFilms @danishdevgn pic.twitter.com/ZIrIhyCRcg
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 6, 2024
फिल्म में नहीं है सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त
Son of Sardaar 2: ‘सन ऑफ सरदार’ में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त मुख्य भूमिका थे, लेकिन विजय कुमार अरोड़ा के डायरेक्शन मे बन रही ‘सन ऑफ सरदार 2’ में ये दोनों सेलेब्स नहीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा की जगह इस बार मृणाल ठाकुर हैं। वहीं संजय दत्त पहले इस फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन अब उनकी जगह भोजपुरी एक्टर रवि किशन हैं। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के लिए संजय दत्त को यूके जाना था, लेकिन उनका यूके का वीजा रिजेक्ट कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 1993 में संजय दत्त को आतंकवादी और विध्वंसकारी गतिविधियां अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। यही वजह है कि यूके सरकार ने संजय दत्त का वीजा रिजेक्ट कर दिया है।




