Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ‘राज’ के लिए सोनम बनी बेवफा…हनीमून पर पति के मर्डर के पीछे की असली कहानी आई सामने

    ‘राज’ के लिए सोनम बनी बेवफा…हनीमून पर पति के मर्डर के पीछे की असली कहानी आई सामने

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 9, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read

    इंदौर। एमपी के इंदौर की सोनम रघुवंशी, जो एक महीने पहले ही दुल्हन बनी थीं, अब देशभर में चर्चाओं का केंद्र बन गई हैं। मेघालय में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे इस केस को रहस्यमयी और सनसनीखेज बना रहे हैं।

    आत्मदाह की चेतावनी देने वाली वृद्ध महिला अचानक गायब, खोज में जुटी पुलिस
    फैक्ट्री में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

    सोनम की कहानी शुरू होती है इंदौर की एक प्लाईवुड फैक्ट्री से, जो उसके पिता देवी सिंह रघुवंशी की है। यहीं काम करता था राज कुशवाह, जो उम्र में सोनम से पांच साल छोटा था। सोनम अक्सर फैक्ट्री में अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट के बहाने आती थी। यहीं दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने दोनों को कई बार साथ देखा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता हत्या तक जा पहुंचेगा।

    मुंबई लोकल ट्रेन हादसा: भीड़ के चलते 8 यात्री गिरे ट्रैक पर, 5 की मौत
    शादी और हनीमून बना साजिश की जमीन

    11 मई को सोनम की राजा रघुवंशी से शादी हुई, और 20 मई को कपल हनीमून पर मेघालय पहुंचा। 22 मई को दोनों किराए के स्कूटर से मावलाखियात क्षेत्र में ट्रेकिंग के लिए निकले। 23 मई को चेकआउट करने के बाद दोनों गायब हो गए। 24 मई को स्कूटर लावारिस हालत में मिला और 2 जून को राजा का शव गहरी खाई से बरामद हुआ।

    गाइड के बयान से बढ़ा शक

    स्थानीय ट्रेकिंग गाइड अल्बर्ट पीडी ने पुलिस को बताया कि उसने 23 मई को सोनम और राजा को तीन अन्य पुरुषों के साथ ट्रेक करते हुए देखा था। यह जानकारी केस में नया मोड़ लेकर आई। अल्बर्ट ने कहा कि वे हिंदी में बात कर रहे थे और सोनम पीछे चल रही थी। कपल ने पहले उससे ट्रेकिंग सर्विस लेने से इनकार किया था और बताया था कि उन्होंने पहले से ही गाइड ‘Bha Wansai’ को हायर किया है।

    कई सवाल खड़े

    गाइड के अनुसार 23 मई की सुबह जब कपल चढ़ाई कर रहा था, तो उनके साथ कोई गाइड नहीं था। सवाल उठता है – वे तीन लोग कौन थे, जिनके साथ सोनम और राजा को देखा गया? क्या ये लोग सोनम के परिचित थे या योजना का हिस्सा?

    पुलिस की तफ्तीश जारी

    पुलिस ने सोनम के प्रेमी राज कुशवाह को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन और फैक्ट्री से जुड़ी जानकारियां खंगाली जा रही हैं। सोनम के पिता ने मीडिया से कहा, “राज को जानता हूं, वह पहले भी हमारे यहां काम करता था, पर यह वही राज कुशवाह है, यह नहीं कह सकता।” इस हत्या के पीछे प्रेम, विश्वासघात और साजिश की जो परतें खुल रही हैं, उससे यह केस एक हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री बन चुका है, जिसकी हर नई कड़ी चौंकाने वाली है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news live live news sonam raghuvanshi arrest इंदौर अपराध समाचार इंदौर कपल हादसा इंदौर जोड़े की हत्या इंदौर दंपत्ति ताजा खबर इंदौर पति पत्नी शिलांग इंदौर बिजनेसमैन राजा रघुवंशी पत्नी सोनम इंदौर राजा रघुवंशी के घर पोस्ट इंदौर हत्याकांड में बांग्लादेश लिंक इंदौर हनीमून मर्डर मिस्ट्री चौंकाने वाला हत्याकांड इंदौर राजा रघुवंशी इंदौर राजा रानी हत्याकांड इंदौर रानी हत्याकांड जांच इंदौर सोनम रघुवंशी सोनम रघुवंशी गिरफ्तारी
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.