मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की लोकल ट्रेन में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। चलती ट्रेन से आठ यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गए, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। सेंट्रल रेलवे के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जा रही लोकल ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी। यात्रियों की भारी भीड़ के चलते कुछ लोग दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे, तभी मुंब्रा स्टेशन के पास संतुलन बिगड़ने से आठ यात्री नीचे गिर गए।
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 119 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग चलती ट्रेन से नीचे गिरते हैं और साथी यात्री उन्हें ट्रैक से उठाकर प्लेटफॉर्म तक लाते हैं।
सुकमा: कोन्टा एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे शहीद, आईईडी ब्लास्ट में हुए थे घायल
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि हादसे की जानकारी कसारा जा रही लोकल ट्रेन के गार्ड ने दी। रेलवे बोर्ड ने इस हादसे को गंभीरता से लिया है और अब नए रेक में ऑटोमैटिक डोर क्लोजर लगाने का निर्णय लिया गया है, जिससे दरवाजे खुद-ब-खुद बंद हो जाएं और ऐसे हादसे रोके जा सकें। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी यात्री 30 से 35 वर्ष की उम्र के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद लोकल सेवाओं पर भी असर पड़ा है और यात्रियों में दहशत का माहौल है।




