Khabarwaad National Desk: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने रायबरेली की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं. दरअसल राहुल गाँधी वायनाड सीट के अलावा रायबरेली सीट से भी प्रत्याशी है. इस दौरान शुक्रवार को रायबरेली में कांग्रेस ने जनसभा का आयोजन किया था. इस दौरान मंच पर सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद रही.
Read Also: सुरक्षाबलों को उड़ाने की नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान जंगल में मिले IED बम को किया गया डिफ्यूज
रायबरेली में भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा, “मेरा आंचल आपके प्रेम और आर्शीवाद से जीवनभर भरा रहा. आपके प्रेम ने मुझे कभी भी अकेले नहीं पड़ने दिया. मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है. मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं. जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही आपको राहुल को अपना मान कर रखना है, राहुल आपको निराश नहीं करेगा.’
Read Also: नॉन स्टिक में बना रहे हैं खाना, तो ICMR से जानिए कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं आप, जाने कुकिंग का सबसे सुरक्षित तरीका
मंच से इंदिरा गाँधी का भी जिक्र
इस दौरान सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) का भी जिक्र किया. सोनिया गांधी (Sonia gandhi) ने कहा कि, ‘इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक अलग जगह थी. मैंने उन्हें काम करते हुए करीब से देखा है. उनके मन में आपके लिए असीम लगाव था. मैंने राहुल और प्रियंका को भी वही शिक्षा दी है जो इंदिरा जी ने और रायबरेली की जनता ने मुझे दी. सबका आदर करो, कमजोर की रक्षा करो. अन्याय के खिलाफ जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जिससे भी लड़ना पड़े, लड़ जाओ. डरना मत.. क्योंकि संघर्ष की तुम्हारी जड़ें और परंपराएं बहुत मजबूत हैं. ‘




