Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर दक्षिण में कांग्रेस घूमने आती है ये उनका पर्यटन स्थल- बृजमोहन अग्रवाल

    रायपुर दक्षिण में कांग्रेस घूमने आती है ये उनका पर्यटन स्थल- बृजमोहन अग्रवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 10, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Statement of MP Brijmohan Agarwal
    Statement of MP Brijmohan Agarwal

    Statement of MP Brijmohan Agarwal: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव से 2 दिन पहले कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि रायपुर दक्षिण कांग्रेस के लिए एक पर्यटन स्थल है यहां वह चुनावी पर्यटन के लिए आते हैं और इसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं होता। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जैसे हम किसी पर्यटन स्थल में घूमने जाते हैं, इस तरह रायपुर दक्षिण में चुनाव लड़ने के नाम पर कांग्रेसी घूमने आते हैं। हर बार इनका प्रत्याशी बदल जाता है। पिछले 9 बार उनके प्रत्याशी फिसड्डी साबित हुए हैं इस बार भी इनका प्रत्याशी फिसड्डी निकलेगा।

    यह बातें बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के जिला भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में मीडिया से कहीं। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा मुझे तो आश्चर्य होता है कि कांग्रेस किस मुंह से वहां वोट मांगने जाती है। सचिन पायलट आए यहां, भूपेश बघेल हैं, चरण दास महंत हैं, टीएस सिंहदेव, दीपक बैज सभी घूम रहे हैं , पर्यटन करने आए हैं । पर्यटकों को जनता थोड़ी देर के लिए स्वीकार करती है, उसके बाद उनको नकार देती है, इनका हाल भी वही होगा।

    Read Also-  PM Modi रांची में जनसभा को करेंगे संबोधित, रोड शो का कार्यक्रम भी आज

    पायलट पर कसा तंज
    Statement of MP Brijmohan Agarwal:  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में जिनका प्लेन उड़ान नहीं भर पाया ऐसे पायलट छत्तीसगढ़ में टेक ऑफ की कोशिश कर रहे हैं मगर उनका प्लेन टेक ऑफ कर नहीं पाएगा। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए दक्षिण विधानसभा में आते हैं । उसके बाद कोई पता ठिकाना उनके चिट्ठी का एड्रेस भी नहीं होता है कि किसी को मिलना हो तो मिले। ऐसे लोगों को दक्षिण विधानसभा की जनता क्यों स्वीकार करेगी और क्यों वोट देगी।

    दक्षिण में भाजपा ने 5000 करोड़ के काम करवाए
    बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि पिछले 24 सालों में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने 5000 करोड़ से ज्यादा के काम करवाए हैं । दक्षिण विधानसभा के क्षेत्र में हर बस्ती में सड़क, पीने के पानी, बिजली की बुनियादी व्यवस्थाएं हैं । किसी को समस्या नहीं है । मैं भूपेश बघेल और कांग्रेस से सवाल पूछता हूं कि आपकी सरकार 5 साल प्रदेश में थी आपने दक्षिण विधानसभा में एक काम भी किया हो तो बता दीजिए।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ की कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर सियासत हुई तेज, भाजपा बोली- हर अपराध के पीछे कांग्रेस का हाथ

    रायपुर को अशांत करने वालों को वोट नहीं
    Statement of MP Brijmohan Agarwal:  कांग्रेस के नेताओं को बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ को अशांत करने वाला नेता भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि बलोदा बाजार और सूरजपुर की घटनाओं को देखने के बाद जनता रायपुर शहर को अशांत करने वालों को वोट नहीं देगी ।रायपुर शहर बड़ा व्यापारिक केंद्र है शांत शहर है।

    ब्राह्मण मतदाताओं पर भी बोले
    आकाश शर्मा कांग्रेस के रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी हैं ।कांग्रेस इस कोशिश में है कि इस इलाके में रहने वाले हजारों ब्राह्मण वोटर को अपनी ओर किया जाए। इस बात को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण का चुनाव जातियों के आधार पर नहीं होता। मैंने दक्षिण की सेवा की है तीन पीढ़ी के लोगों ने मुझे वोट दिया है । भाजपा के जो परंपरागत वोटर हैं वह भाजपा को ही चुनेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    brijmohan agarwal brijmohan agrawal brijmohan agrawal chhattisgarh brijmohan agrawal news brijmohan agrawal statement brijmohan agrawal statement on cg politics brijmohan agrwal
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET अनियमितताओं पर कांग्रेस का अभियान तेज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र पर साधा निशाना

    अविश्वास प्रस्ताव पर अमरजीत भगत का भाजपा पर हमला, खाद संकट से लेकर ED कार्रवाई तक उठाए सवाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.