आशीष पदमवार@बीजापुर। माओवादियों की कायराना करतूत फिर सामने आई है माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से ग्रामीण महिला की मौत हो गई। ग्रामीण महिला सुशीला सोढ़ी (40) वर्ष निवासी सोढ़ीपारा उसूर जो महुआ बिनने के लिये 5 किमी पश्चिम की ओर बोत्तामरका पहाड़ी मे गई हुई थी।
बीजापुर में 50 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, सीएम साय ने दी बधाई, कहा – छत्तीसगढ़ में बदल रहा बस्तर, भय से बस्तर की ओर
रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर लाया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
#Modi_AtCGVikasParab सोशल मीडिया पर किया ट्रेंड, 33 हजार 700 करोड़ के 22 विकास परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
साल 2024 में 7 ग्रामीण की मौत
वर्ष 2024 से माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED की चपेट में आने से 7 निर्दोष ग्रामीणों की मौत हुई वही 06 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये है




