बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान #Modi_AtCGVikasParab ट्रेंड करता रहा। इस दौरान उन्होंने 33 हजार 700 करोड़ रुपये के 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
प्री B.Ed और D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी: 22 मई को होगी परीक्षा…
पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान भर्ती परीक्षाओं में बड़े घोटाले हुए थे, जिनकी जांच भाजपा सरकार ने शुरू की।
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर कहा कि “हमने छत्तीसगढ़ को बनाया है, और हम ही इसे सुधारेंगे।” उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर भी बात की और बताया कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली की स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन अब भाजपा सरकार बिजली प्लांट लगा रही है और लोगों के घरों में जीरो बैलेंस के तहत पीएम सोलर योजना शुरू की गई है, जिससे लोग अपनी बिजली पैदा करके बेच भी सकते हैं।
#Modi_AtCGVikasParab सोशल मीडिया पर किया ट्रेंड, 33 हजार 700 करोड़ के 22 विकास परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
इसके अलावा, पीएम मोदी ने गैस पाइपलाइन परियोजना के बारे में भी जानकारी दी, जिसके तहत 2 लाख से ज्यादा घरों में पाइप से सीधे गैस पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे घरों में खाना बनाने के लिए गैस आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।




